दबंगई : पीड़ित बोले- घर नहीं मिला तो हिंदू धर्म छोड़ देंगे
Jitendra Shrivastava | Jul 22, 2024, 19:02 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दबंगों के अत्याचार के सामने एक पीड़ित परिवार शासन से चौंकाने वाली गुहार लगाने को मजबूर हो गया है। पीड़ितों ने कहा कि दबंगों ने हमारा घर और जमीन छुड़ा ली है, अगर हमें हमारा घर और जमीन लौटाई जाए नहीं तो...
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो हम अपना धर्म बदल देंगे। पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह गांव गुर्जर बाहुल्य है। वह जिस जाति से हैं, उस जाति के बहुत ही कम लोग हैं। इसलिए उनके साथ यह हुआ। परिवार मदद मांगने झांसी रोड थाने पहुंचा तो कोई सुनवाई नहीं हुई तो ये लोग एसपी आफिस पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जमीन दिलाने के लिए गुहार लगाई।
दरअसल, झांसी रोड के सांतऊ गांव में रामनिवास नामदेव अपने परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरी करते हैं। कुछ दबंगों ने इन लोगों से मारपीट की। इनकी घर और जमीन छीन ली, इतना ही नहीं इन्हें गांव से भी मारपीट कर निकाल दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कहा कि यह गांव गुर्जर बाहुल्य है। हमारी जाति के बहुत ही कम लोग हैं। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम हिंदू धर्म छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस अधिकारियों ने झांसी रोड थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच करें। गांव में ही रहने वाले जितेंद्र गुर्जर, मानसिंह गुर्जर और इनके परिजन गांव में गुंडागर्दी करते हैं। इस गांव में अधिक संख्या में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं।
रामनिवास ने आरोप लगाया है कि जिस मकान में उसकी पांच पीढ़ियां रह चुकी हैं, अब वह अपने परिवार के साथ रह रहा था, उस मकान को दबंगों ने छीन लिया। मारपीट कर घर से निकाला। पूरा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद मकान और जमीन पर बुलडोजर चला दिया। इतना ही नहीं पूरे परिवार की मारपीट कर बेइज्जती की और गांव से ही निकाल दिया। जब गांव में दोबारा गए तो फिर मारपीट की। उसे धमकाया कि अगर गांव में कदम रखा तो पूरे परिवार को ही खत्म कर देंगे। रामनिवास अपने परिवार के साथ रविवार को एसपी आफिस पहुंचा। यहां एएसपी सियाज केएम से शिकायत की। एएसपी से कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह धर्म बदलने को मजबूर हो जाएंगे। एएसपी सियाज केएम ने झांसी रोड थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एएसपी सियाज केएम ने बताया कि सांतऊ गांव का परिवार शिकायत लेकर आया था। जिसमें परिवार ने शिकायत की है कि कुछ दबंगों ने उनकी जमीन, मकान छीन लिया। फिर मारपीट कर गांव से निकाल दिया। इस मामले की जांच कराई जा रही है। यह दिखवाया जा रहा है कि जिस जमीन पर यह अपना मकान बता रहे हैं, उस पर मालिकाना हक किसका है। अगर कब्जा किया गया होगा तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
गांव में गुर्जर समाज के लोग गुंडागर्दी करते हैं
दबंगों ने मारपीट की और मकान छीन लिया
मकान का कब्जा फिर दिलाएंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari