पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Rohit Sahu | Mar 25, 2025, 14:18 IST
Share
sagar university
sagar university

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की अव्यवस्थाओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर सवाल उठाए हैं। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बहस छिड़ गई है।

सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, जो क्षेत्रवासियों के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की उम्मीद था, अब अव्यवस्थाओं और कुप्रबंधन का प्रतीक बनता जा रहा है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में कॉलेज की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार पर तंज कस दिया। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस ओर ध्यान देने की बात कही है।​

अभिषेक भार्गव की पोस्ट में शिकायतों का जिक्र

फेसबुक पोस्ट

21f0012a-f59
21f0012a-f59
​

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब

अभिषेक ने बताया कि छोटे निजी अस्पतालों में जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जबकि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज केवल सामान्य सर्जरी, हड्डी रोग और प्रसूति तक सीमित रह गया है। उन्होंने मरीजों को भोपाल या सागर के अन्य अस्पतालों में इलाज कराने की सलाह दी, जो मेडिकल कॉलेज की गिरती साख को दर्शाता है।​

संसाधनों की हो रही बर्बादी

सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन अभिषेक के अनुसार, कॉलेज प्रशासन की असंवेदनशीलता के कारण ये प्रयास निष्फल हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सागर के श्रीदेव दत्तात्रेय मंदिर में केवल ब्राह्मणों की एंट्री, HC हुआ सख्त

जनता की भूमिका और अपेक्षाएं

अभिषेक भार्गव ने CM मोहन यादव से इस ओर ध्यान देने की अपील करते हुए लिखा किमैं व्यक्तिगत रूप से प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के सामने यह निवेदन रखूंगा। मुझे लगता है कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए अब आम जनता को ही आगे आना पड़ेगा। हमें एक ऐसी व्यवस्था चाहिए जो गरीबों और वंचितों को भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करे।

यह भी पढ़ें: अगर शूटिंग में है रुचि तो सीएम मोहन यादव की सुनिए ये बात, कर दिया बड़ा ऐलान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • former minister Gopal Bhargava
  • Sagar News
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
  • Gopal Bhagarva
  • Bundel Khand Medical College
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई