बंगले 14 खाली...मंत्री 22, बंगलों की उलझन सुलझे ना, कैसे होगा समस्या का हल

Pratibha Rana | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
बंगले 14 खाली...मंत्री 22, बंगलों की उलझन सुलझे ना, कैसे होगा समस्या का हल
बंगले 14 खाली...मंत्री 22, बंगलों की उलझन सुलझे ना, कैसे होगा समस्या का हल

कैबिनेट के दिग्गजों के साथ 22 मंत्रियों को बंगला चाहिए, जबकि 12 से 14 बंगले ही ऐसी स्थिति में हैं, जिन्हें नए सिरे से आवंटित किया जा सकता है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के सीएम मोहन यादव (MP CM Dr. Mohan Yadav)का स्टाइल थोड़ा डिफरेंट है। उनके कामकाज का अंदाज थोड़ा जुदा है। सरकार का अभी सत्ता में आए एक महीने का कार्यकाल भी नहीं हुआ है, लेकिन वह कई बड़े फैसले ले चुके है। मोहन सरकार फिलहाल प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इस बीच मोहन सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल मोहन यादव सरकार की कैबिनेट (Cabinet of Mohan Yadav government) ने शपथ के बाद अब पदभार भी संभालना शुरू कर दिया,लेकिन कैबिनेट के दिग्गजों के साथ 22 मंत्रियों के पास बंगले नहीं हैं। सरकारी बंगलों के 22 में से 14 बंगले खाली हैं। अब ऐसे में मंत्रियों को बंगले उपलब्ध कराना सीएम मोहन के लिए टेंशन बन गई है।

मंत्रियों को आवास देना बनी टेंशन

जानकारी के अनुसार कैबिनेट के दिग्गजों के साथ 22 मंत्रियों को बंगला चाहिए, जबकि 14 बंगले ही ऐसे हैं, जिन्हें नए सिरे से आवंटित किया जा सकता है। इसमें भी कुछ बंगलों में ऐसे नेता रह रहे हैं जो मंत्री नहीं बन पाए, लेकिन विधायक हैं। नए मंत्रियों के लिए बंगलों की मुश्किल बढ़ने वाली है। प्रतिमा बागरी, नरेंद्र शिवाजी पटेल, लखन पटेल समेत कई अन्य मंत्री खुद गृह विभाग में जाकर अपनी अर्जी लगा चुके हैं। सीनियर मंत्रियों ने सीधे सीएमओ से संपर्क किया है। कुछ मंत्री तो ऐसे भी है, जो होटल और निजी निवास में रहकर अपने काम कर रहे है। ऐसे में अब सीएम मोहन यादव को जल्द से जल्द इन मंत्रियों के लिए फैसला लेना होगा। वहीं नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पूर्व में लिंक रोड नंबर एक पर सी-टाईप बंगला आवंटित हुआ है। अब वे मंत्री हैं, इसलिए उन्हें दूसरे आवास की दरकार है।

इनपर सभी की नजर

रिक्त होने की स्थिति में नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, ऊषा ठाकुर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कमल पटेल, हरदीप सिंह डंग, एनपी प्रजापति, ओम प्रकाश सकलेचा, प्रभुराम चौधरी, अरविंद भदौरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, ओपीएस भदौरिया और प्रदीप जायसवाल के बंगलों पर ज्यादातर मंत्रियों की नजर है। वहीं पूर्व में तुलसी सिलावट, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर और इंदर सिंह परमार के पास ही बंगला है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Cabinet of Mohan Yadav government
  • MP CM Dr. Mohan Yadav
  • big challenge for Mohan Yadav
  • providing accommodation MP ministers tension
  • 22 claimants for 14 bungalows in MP
  • मोहन यादव सरकार की कैबिनेट
  • मप्र सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मोहन यादव के लिए बड़ी चुनौती
  • मप्र मंत्रियों को आवास देना बना टेंशन
  • मप्र में 14 बंगलो के लिए 22 दावेदार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा