पुलिस की खुली पोल, जिस लड़की को मृत मानकर पिता-भाई को भेजा जेल, वो प्रेमी के साथ आई वापस
Aman Vaishnav | May 28, 2026, 15:16 IST
burhanpur shivani maharashtra police wrong arrest case
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने एक लापता लड़की को मृत मानकर उसके पिता और भाई को जेल भेज दिया था। इसके बाद ल़डकी जिंदा मिल गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की शिवानी अपने प्रेमी अरुण के साथ अचानक लापता हो गई थी।
- महाराष्ट्र के जलगांव जामोद में एक अज्ञात लाश मिली जिसे पुलिस ने शिवानी मान लिया था।
- पुलिस ने बिना पुख्ता पहचान के शिवानी के पिता और भाई पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
- अब शिवानी खुद अपने प्रेमी के साथ जिंदा सामने आ गई है। उसने अपने पिता-भाई को बेकसूर बताया।
- शिवानी के जिंदा मिलने के बाद अब दोनों राज्यों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
जिसे माना मृत वो जिंदा लौटी
युवती ने खुद सामने आकर अपने परिवार को निर्दोष बताया और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की। इस खुलासे के बाद पुलिस की जल्दबाजी और काम करने के तरीके की जमकर आलोचना हो रही है।
गुमशुदगी से शुरू हुई थी पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार जब शिवानी का कहीं पता नहीं चला तो उसके परिवार वालों ने 01 मई को खकनार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बिना पहचान के शव को माना शिवानी
शव की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि पहली नजर में उसकी पहचान करना बिल्कुल नामुमकिन था।
महाराष्ट्र पुलिस ने जब आसपास के थानों से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि मध्य प्रदेश के खकनार थाने में एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बिना किसी पुख्ता के उस अज्ञात शव को शिवानी का शव मान लिया था।
पिता और भाई को बनाया कातिल
पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए शिवानी के पिता बापूराम कलमेगर और उसके भाई अजय को हत्या का आरोपी बना दिया।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद बुलढाणा जेल भेज दिया। पुलिस के इस कदम से हंसता-खेलता परिवार अचानक गहरे संकट और सामाजिक बदनामी में डूब गया।
अचानक जिंदा सामने आई शिवानी
शिवानी ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसके पिता और भाई बिल्कुल निर्दोष हैं। उन्हें इस झूठे केस में जबरन फंसाया गया है। शिवानी ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जेल में बंद उसके पिता और भाई को तुरंत रिहा किया जाए।
खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लापता शिवानी जीवित मिल गई है। अब आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां
अज्ञात शव किसका था?
पुलिस ने जलगांव जामोद से जो सिर कटा और जला हुआ शव बरामद किया था, वह आखिर किस लड़की का था? उसकी असली पहचान क्या है और उसकी हत्या किसने की?
जवाबदेही और भरपाई?
बिना किसी सबूत के एक बेकसूर पिता और भाई को जेल भेजने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी? उस परिवार को जो मानसिक शारीरिक और सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा है उसकी भरपाई कौन करेगा?
ये खबरें भी पढ़िए...
आईपीएस संजीव कंचन की बेटी के आत्महत्या मामले में मिला सुसाइड नोट, लिखा...
एमपी न्यूज: ग्वालियर में पति और बॉयफ्रेंड दोनों संग रहना चाहती है पत्नी, मना करने पर पति का फोड़ा सिर
मध्यप्रदेश न्यूज: हर एक व्यक्ति कर्जदार, सभी पर 50 हजार से ज्यादा का उधार, जानें कैसे
अफसरों के डर से नहीं रुकेगा रेत खनन, SC की एमपी समेत 3 राज्यों को फटकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari