उपचुनाव : विजयपुर विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर बीजेपी नेताओं में सियासी संग्राम
Sandeep Kumar | Aug 18, 2024, 17:46 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T173831.692
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। पार्टी के कई नेता टिकट को लेकर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं...
विधानसभा चुनाव 2023 में एमपी की विजयपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के कुछ ही महीने बाद उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था, और फिर उन्हें प्रदेश सरकार ने मंत्री बना दिया था। ऐसे में ये तय हो गया था कि अब विजयपुर सीट पर उपचुनाव होगा। बीजेपी ने रामनिवास रावत को ही उपचुनाव में उतारने का प्लान बना लिया है, लेकिन इस बीच पार्टी में टिकट की मांग के दावेदारों में अचानक बाढ़ आ गई है। बीजेपी के पूर्व विधायकों ने टिकट मांगकर मंत्री रामनिवास रावत ( Minister Ramniwas Rawat ) और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बीजेपी के पूर्व विधायक मांग रहे टिकट
बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ( Former MLA Sitaram Adivasi ) विजयपुर विधानसभा ( Vijaypur Assembly ) सीट का टिकट मांग रहे हैं। वह सीताराम सहरिया जनजाति वर्ग से आते हैं, जिसकी मतदाता विजयपुर विधानसभा में करीब 60 हजार बताए जा रहे हैं। वियजपुर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। वहीं, बीजेपी के ही पूर्व विधायक मेवाललाल मेवाड़ा ( Former MLA Mewallal Mewada ) भी टिकट के दावेदार हैं। वे 1985 और 1998 में बीजेपी के टिकट पर विजयपुर से विधायक रह चुके हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामनिवास रावत ( Ramnivas Rawat ) से चुनाव हारे हैं। मेवाड़ा का तर्क है कि जिसके खिलाफ पूरी जिंदगी चुनाव लड़ता रहा, अब उनके लिए वोट कैसे मांगे।
फिलहाल विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। अभी यहां पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों को साधने की कोशिश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उपचुनाव में विजयपुर में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है।
विजयपुर विधानसभा सीट ( Vijaypur assembly seat ) को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर कांग्रेस लगातार 6 बार से विधानसभा चुनाव ( assembly elections ) जीतती आ रही है। कांग्रेस ने भी सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पर मुरैना-श्योपुर सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे नीटू सिकरवार ( Neetu Sikarwar ) सक्रिय हो गए है।
![sandeep mishr]()
बीजेपी के पूर्व विधायक मांग रहे टिकट
विजयपुर विस सीट पर टक्कर
विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari