अपने ही लोगों की समस्या सुनने से क्यों घबराते हैं मध्‍य प्रदेश के मंत्री चेतन काश्यप

Ravi Singh | Sept 02, 2024, 23:26 IST
Share
Cabinet Minister Chetan Kashyap
Cabinet Minister Chetan Kashyap

कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप के घर के सामने अतिथि शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री जी प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से मिलना को छोड़िए बात करना पसंद नहीं करते है।

@आमीन हुसैन, रतलाम : कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप के घर के सामने अतिथि शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्रीजी प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से मिलना को छोड़िए बात करना पसंद नहीं करते है। मंत्री जी लोगों की समस्याओं को सुनना वाजिब नहीं समझते और इसी तरीके से उनका रवैया मंत्री बनने के बाद भी नजर आ रहा है।

अतिथि शिक्षक संघ की मांग

अतिथि शिक्षक संघ की मांग है कि 2 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। वो अब तक पूरी नहीं हुई है। 1 साल पूरा होने के बाद अतिथि शिक्षक संघ एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

नहीं मिले मंत्री जी

अतिथि शिक्षक संघ के नेताओं का कहना हैं कि हमने मंत्री जी से आज मिलने का समय मांगा था लेकिन मंत्री जी मीटिंग या उनके किसी काम से चले गए हैं। हमसे मुलाकात नहीं हो पाई, हमें शाम का समय दिया गया है। हम एक बार मंत्री जी से मिलकर 2 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हम अतिथि शिक्षकों के हित में जो घोषणाएं की गई थी उनको धरातल पर लाने की बात कहेंगे।

अतिथि शिक्षक महापंचायत में की गई घोषणाएं

1. अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय की पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाएगा।
2. शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाएगा।
3. शिक्षक भर्ती में हर साल 04 अंक और अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जाएगा।
4. अतिथि शिक्षक भर्ती में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पूरे 1 साल का अनुबंध किया जाएगा।

अतिथि शिक्षक संघ की माँग

1. स्कोर कार्ड में अनुभव के हर साल 10 अंक और अधिकतम 15 सालों के 150 अंक जोड़े जाएं।
2. सीधी भर्ती/उच्चादि प्रभार / स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर हुए अतिथि शिक्षकों को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए।
3.उच्च पद प्रभार/स्थानांतरण/सीधी भर्ती हेतु पोर्टल पर रिजर्व रखे गए दर्दों को तत्काल पोर्टल पर रिक्त पद प्रदर्शित किया जाए।
4. पोर्टल पर प्रयोगशाला सहायक शिक्षक के पद खोले जाएं।
5. संस्कृत SSS-1 स्कोर कार्ड वाले अतिथि शिक्षकों को संस्कृत SSS-2 में नियुक्ति का ऑप्शन पोर्टल पर तत्काल खोला जाए।
6. अंग्रेजी SSS-1 स्कोर कार्ड वाले अतिथि शिक्षकों को अंग्रेजी SSS-2 में नियुक्ति का ऑफशन पोर्टल पर तत्काल खोला जाए।
7. सत्र 2023-24 में 30% से कम परीक्षा रिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों को सत्र 2024-25 में नियुक्ति हेतु एक मौका दिया जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • Ratlam
  • अतिथि शिक्षक
  • MLA Chetan Kashyap
  • guest teachers
  • Guest Teachers Association
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा