कैबिनेट मंत्री बनते ही करण सिंह बोले- एक पैसा कमीशन न खाऊंगा न ही खाने दूंगा, वीडियो वायरल, जानें वर्मा ने और क्या कहा

Jitendra Shrivastava | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
कैबिनेट मंत्री बनते ही करण सिंह बोले- एक पैसा कमीशन न खाऊंगा न ही खाने दूंगा, वीडियो वायरल, जानें वर्मा ने और क्या कहा
कैबिनेट मंत्री बनते ही करण सिंह बोले- एक पैसा कमीशन न खाऊंगा न ही खाने दूंगा, वीडियो वायरल, जानें वर्मा ने और क्या कहा

इछावर में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि पुन: आपकी सेवा करेंगे, एक पैसा कमीशन ना खाऊंगा ना ही खाने दूंगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विधायक करण सिंह वर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। इछावर में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि पुन: आपकी सेवा करेंगे, एक पैसा कमीशन ना खाऊंगा ना ही खाने दूंगा, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोकसभा का चुनाव है हर व्यक्ति को लड़ना है

सीहोर जिले से विधायक करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद अगले दिन 26 तारीख को जुलूस में शामिल होने के लिए इछावर पहुंचे थे। यहां संबोधित करते हुए करण सिंह वर्मा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव अब आ गया है फिर देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनना चाहिए। हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना है मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा।

मैं मंत्री नहीं मेरा हर कार्यकर्ता मंत्री हैः करणसिंह

करण सिंह वर्मा ने आगे कहा कि मैं मंत्री नहीं मेरा हर कार्यकर्ता मंत्री है, किसी को कोई भी जवाबदारी मिले उसे छोटा मत समझना। मुझे सबसे पहले मंडल उपाध्यक्ष सुराणा जी ने बनाया, काम करता रहा, मेहनत करता रहा फिर चुनाव लड़ाया, हर कार्यकर्ता का सम्मान हुआ।

किसी की रोटी नहीं खाएंगे सिर्फ कार्यकर्ता की खाएंगे

पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि आपकी सेवा करेंगे, करण सिंह वर्मा ने कहा कि कोई एक रत्ती पैसा कमीशन ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, जो भी माल मिलेगा, किसी की रोटी भी नहीं खाएंगे, अपनी रोटी टिफिन में लेकर जाएंगे अपनी खाएंगे, किसी की रोटी नहीं खाएंगे सिर्फ कार्यकर्ता की खाएंगे।

नरेंद्र मोदी को हर हाल में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए वो आज तक किसी ने नहीं किए। अब लोकसभा चुनाव आ रहा है और इस बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनवाना है। हमारा मिशन है इसके लिए हम सब मिलकर ग्राउंड पर मेहनत करेंगे और नरेंद्र मोदी को हर हाल में तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनवाएंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh government
  • Cabinet Minister Karan Singh Verma
  • I will neither eat nor allow a single paisa commission
  • Karan Singh Verma video viral
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा
  • एक पैसा कमीशन ना खाऊंगा ना खाने दूंगा
  • करण सिंह वर्मा वीडियो वायरल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं