मध्य प्रदेश सरकार के राजकोषीय घाटे पर CAG ने जताई चिंता दी सलाह, सरकार राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दें
Sandeep Kumar | Jul 06, 2024, 14:00 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T110252.102
कैग ने रिपोर्ट में कहा है कि सरकार को ज्यादा कर्ज लेने के बजाय राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, नुकसान उठा रहे उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा कर उनमें सुधार की रणनीति बनाई जाना चाहिए।
एमपी विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए खत्म हो गया है । शुक्रवार यानी 5 जुलाई को चर्चा के दौरान दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। इस दिन कैग की रिपोर्ट भी सदन में पेश की गई। रिपोर्ट में विभिन्न विभागों द्वारा वित्त वर्ष के अंत में राशि खर्च नहीं करने पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही रिपोर्ट में सरकार के बढ़ते राजकोषीय घाटे पर भी चिंता जताई गई है।
कैग ने रिपोर्ट के जरिए सरकार को सलाह दी है कि ज्यादा कर्ज लेने के बजाय राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। बजट तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी हो, ताकि बजट अनुमान और वास्तविक बजट के बीच के अंतर को काम किया जा सके।
राजस्व और खर्च के अंतर पर
रिपोर्ट में सरकार द्वारा अर्जित राजस्व और किए गए खर्च के बीच में अंतर को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य का कुल खर्च वर्ष 2018-19 में 1 लाख 72 हजार 664 करोड़ से वर्ष 2022-23 में 2 लाख 46 हजार 692 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।ॉ
प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र के 32 सार्वजनिक उपक्रमों में से 12 उपक्रमों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के 32 उपक्रमों ने 95 हजार 645 करोड़ का कारोबार किया जो कि प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 7.2% के बराबर है।
रिपोर्ट में 2022-23 के दौरान 2021-22 की तुलना में व्यक्तिगत जमा खातों में अंतिम शेष 10.73 प्रतिशत से कम होना बताया। कैग ने कहा है कि राज्य शासन को सभी व्यक्तिगत जमा खातों की समीक्षा करनी चाहिए तथा यह तय करना चाहिए कि खातों में निष्क्रिय पड़ी राशि को शासकीय खाते में तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया है।
![sandeep mishr]()
कैग ने रिपोर्ट के जरिए सरकार को सलाह दी है कि ज्यादा कर्ज लेने के बजाय राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। बजट तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी हो, ताकि बजट अनुमान और वास्तविक बजट के बीच के अंतर को काम किया जा सके।
राजस्व और खर्च के अंतर पर CAG ने उठाए सवाल
12 सार्वजनिक उपक्रमों के घाटे पर चिंता
व्यक्तिगत जमा खातों की समीक्षा करें सरकार: CAG
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari