क्या महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती है परेशानी? आज लोकसभा में पेश होगी एथिक्स कमेटी रिपोर्ट
Pooja Kumari | Dec 08, 2023, 24:00 IST
क्या महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती है परेशानी? आज लोकसभा में पेश होगी एथिक्स कमेटी रिपोर्ट
TMC सांसद महुआ मोइत्रा मामले में शुक्रवार यानी आज लोकसभा की एथिक्स कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है। पहले ये रिपोर्ट सोमवार को सदन में पेश करने के लिए लिस्टेड थी।
BHOPAL. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर जांच करने वाली सदन की एथिक्स कमेटी शुक्रवार यानी आज अपनी जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर सकती है। इसके बाद कमेटी संसद से उनके निष्कासन के लिए भी अपना सुझाव देगी। बता दें कि इससे पहले यह रिपोर्ट सोमवार को सदन में पेस होने वाली थी। ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी दल रिपोर्ट को लेकर मत विभाजन की भी मांग कर सकता है। इन सबको ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान पूरे दिन सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
जानकारी के मुताबिक महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट को पिछले महीने 10 नवंबर को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास भेज दिया था। इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष बिरला के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर एथिक्स कमेटी ने लगभग 500 पन्नों की अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे एथिक्स कमेटी की बैठक में 6-4 के अंतर से मंजूर कर लिया गया था।
बता दें कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को काफी गंभीर मानते हुए उनके आचरण को आपत्तिजनक और अनैतिक करार दिया है। इस आधार पर कमेटी ने अब महुआ की संसद सदस्यता रद्द करने या फिर गहन जांच की रिपोर्ट आने तक उनकी सदस्यता निलंबित करने की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर संसदीय आईडी का लॉगिन और पासवर्ड एक कारोबारी के साथ शेयर करने का आरोप लगाया था। दुबे का कहना है कि महुआ ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को शेयर किया था।
एथिक्स कमेटी ने तैयार की लगभग 500 पन्नों रिपोर्ट
महुआ की संसद सदस्यता रद्द की जाने की मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari