Trains Cancelled: जून के पहले सप्ताह में कैंसिल रहेंगी ये 18 ट्रेन, कहीं इनमें आपकी भी टिकट तो नहीं

Manish Kumar | May 22, 2025, 15:56 IST
Share
cancelled-trains-june-first-week
Photograph: (the sootr)

जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी समेत न्यू कटनी जंक्शन से गुजरने वाली 18 ट्रेनें जून के पहले सप्ताह में निरस्त रहेंगी। कटनी ग्रेड सेपरेटर और कार्ड लाइन कनेक्शन के कारण संचालन प्रभावित होगा।

Trains Cancelled: रेलवे ने जून के पहले सप्ताह के दौरान न्यू कटनी जंक्शन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को कैंसिल करने का ऐलान किया है। यह फैसला कटनी क्षेत्र में चल रहे ग्रेड सेपरेटर और कार्ड लाइन कनेक्शन के निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। रेलवे ने इस कार्य के लिए पहले ब्लॉक मांगा था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है।

ब्लॉक लेने की वजह

मध्य प्रदेश के कटंगी खुर्द से झलवारा स्टेशन तक बनी कार्ड लाइन को कटनी ग्रेड सेपरेटर से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य एनकेजे यार्ड में मालगाड़ियों के दबाव को कम करना और यात्री ट्रेनों के लिए मार्ग को सुगम बनाना है।

ग्रेड सेपरेटर बनने के बाद मालगाड़ियां सीधे बिलासपुर से सिंगरौली की ओर जा सकेंगी, जिससे इंजन परिवर्तन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और ट्रेन संचालन में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें... रेलवे का नया सुपर ऐप स्वरेल, टिकट बुकिंग से ट्रेन स्टेटस सब कुछ एक ही जगह

कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा असर

इस कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा और वे जून के पहले सप्ताह में निरस्त (trains cancelled) रहेंगी। गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (gondia-barauni express) को भी इस दौरान परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  1. 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (2-7 जून)
  2. 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (3-8 जून)
  3. 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (1-7 जून)
  4. 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (3-9 जून)
  5. 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस (2,4,6 जून)
  6. 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस (3,5,7 जून)
  7. 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस (2,5 जून)
  8. 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस (3,6 जून)
  9. 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस (3,6 जून)
  10. 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस (4,7 जून)
  11. 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (1 जून)
  12. 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस (2 जून)
  13. 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (5 जून)
  14. 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (7 जून)
यह भी पढ़ें... तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इन प्रसिद्ध धामों का होंगे दर्शन

निरस्त होने वाली पैसेंजर ट्रेनें

  • 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर (3,5,7 जून)
  • 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर (3,5,7 जून)
  • 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू (2-7 जून)
  • 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू (3-8 जून)
यह भी पढ़ें... Summer Special Train: MP के इन शहरों से होकर गजरेंगी ये दो समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरी डिटेल्स

राहत देने के लिए रेलवे की तैयारी

रेलवे ने नई कार्ययोजना में यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए प्रयास किए हैं। पहले प्रस्तावित कुछ ट्रेन कैंसिल करने की योजना में संशोधन किया गया है और कई ट्रेनों को जारी रखा गया है।

यह भी पढ़ें... वेयरहाउस के भीतर चल रहा था मिलावट का बड़ा खेल, कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश पर FIR दर्ज

रेलवे परिचालन में आएगी तेजी

ग्रेड सेपरेटर और कार्ड लाइन कनेक्शन से रेलवे परिचालन में तेजी और स्थिरता आएगी। मालगाड़ियों का दबाव कम होगा, जिससे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा। यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी।

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी
  • अंबिकापुर
  • रेलवे
  • ट्रेन कैंसिल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज