क्या कहना चाहता है दैनिक भास्कर का ये कार्टून !

Sandeep Kumar | Apr 08, 2024, 10:31 IST
Share
PIC
दैनिक भास्कर में प्रकाशित कार्टून

बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस कार्टून से संदेश क्या दिया जा रहा है? क्या दैनिक भास्कर को लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है?

मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है…
क्या मेरे हक में फैसला देगा…

सुदर्शन फ़ाकिर का ये शेर आज दैनिक भास्कर में प्रकाशित इस कार्टून पर सटीक बैठता है। मगर उससे भी बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस कार्टून से संदेश क्या दिया जा रहा है? क्या दैनिक भास्कर को लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है? या चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर।

चलिए समझते हैं कि कार्टूनिस्ट मंसूर का कार्टून क्या कह रहा है?

तो देखिए, भगवा रंग के कपड़े पहने यह बॉलर दरअसल नरेंद्र मोदी हैं, जिनके पास अपनी घातक बॉलिंग के हथियार के रूप में हैं- NIA, IT, CBI और ED , जैसा कि कांग्रेस और विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए NIA, IT, CBI और ED का दुरुपयोग कर रही है।

अब बात बेटर यानी बल्लेबाज की

INDIA गठबंधन के रूप में डरा, सहमा और फरियादी सा दिखता विपक्ष। जिसके पास बचाव करने के लिए ठीकठाक हेलमेट भी नहींं है। इसके उलट आउट होने यानी हारने की संभावनाएं बढ़ाती 14 विकेट की लंबी लाइन। इसके मायने यह भी हैं कि बॉलर चाहे कितनी भी वाइड बॉल डाले विकेट गिरना तय है। और आखिर में...

अंपायर के रूप में इलेक्शन कमीशन को दिखाया

EC यानी सफेद कपड़े पहने अंपायर के रूप में इलेक्शन कमीशन खड़ा है। जरा EC की उंगलियों पर नजर तो डालिए। मानो NIA, IT, CBI और ED। की बॉल काम करे या न करे, अंपायर ने तय कर लिया है कि आउट तो देकर ही रहूंगा।

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह पर उठे सवाल

दरअसल सरकारों से सहमति और असहमति लोकतंत्र की खूबसूरती है, मगर आचार संहिता के दौरान इस तरह से प्री-ज्यूडिश होकर ऐसा कार्टून छापना दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह, उसकी संपादकीय नीति और कार्टूनिस्ट की नीयत पर सवाल तो खड़े करती ही है।

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • चुनाव आयोग
  • दैनिक भास्कर
  • मंसूर का कार्टून
  • कार्टूनिस्ट मंसूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा