कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने माफी मांगी, फिर गलती नहीं करने की बात कही, फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

Sanjay Gupta | Jul 14, 2025, 17:20 IST
Share
cartoonist-hemant-malviya-apologizes-supreme-court
Photograph: (The Sootr)

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनके कार्टून को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया था।

INDORE. पीएम नरेंद्र मोदी और संघ के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हुए हैं। इस पर सोमवार 14 जुलाई को सुनवाई हुई लेकिन मालवीय को फिलहाल राहत नहीं मिली है। इसके पहले हाईकोर्ट इंदौर ने कहा था कि उन्होंने (मालवीय ने) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघी है, इसलिए अग्रिम जमानत नहीं जा सकती है।

कोर्ट में मालवीय ने माफी भी मांगी

मालवीय के अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर द्वारा तर्क दिए गए कि उन्होंने सारी पोस्ट डिलीट कर दी है, वह माफी मांगने के लिए भी तैयार है और भविष्य में भी इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। लेकिन इन सभी तर्क सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल कोई राहत देने से इंकार कर दिया। अब इसमें 15 जुलाई को सुनवाई होगी। यानी पुलिस द्वारा मालवीय को गिरफ्तार करने पर कोई रोक नहीं है और पुलिस गिरफ्तारी ले सकती है।

ये भी पढ़ें...

MP News: कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने बताई थी गिरफ्तारी जरूरी

RSS और PM मोदी पर आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

कार्टून से RSS, पीएम मोदी की छवि धूमिल करने के आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत नहीं

कार्टूनिस्ट के कार्टून क्यों मचाते हैं हड़कंप? जानें इसका A to Z

4 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है: इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की गिरफ्तारी की संभावना है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, लेकिन फिलहाल राहत नहीं मिली।

मालवीय ने माफी मांगी: मालवीय के अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने सारी पोस्ट डिलीट कर दी हैं और माफी भी मांगी है। उन्होंने भविष्य में गलती न करने का वादा किया।

सुप्रीम कोर्ट ने आलोचना की: सुप्रीम कोर्ट ने मालवीय के कार्टून को अपरिपक्व बताते हुए आलोचना की। बेंच ने कहा कि इस मामले की अगले दिन फिर सुनवाई होगी और गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है।

अधिवक्ता विनय जोशी की शिकायत: मालवीय के विवादित पोस्ट और कार्टून पर अधिवक्ता विनय जोशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें इसे भावनाओं को भड़काने वाला बताया गया था।





सुनवाई में यह बोली सुप्रीम कोर्ट बेंच

सुनवाई के दौरान बेंच ने उनके अपरिपक्व कार्टून के लिए आलोचना भी की। मालवीय के अधिवक्ता ने कहा कि पोस्ट हटा दी है और वैसे भी पोस्ट कोई अपराध नहीं है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

अधिवक्ता विनय जोशी की शिकायत पर हुई एफआईआर

मालवीय के आपत्तिजनक पोस्ट और कार्टून पर अधिवक्ता विनय जोशी ने आपत्ति लेते हुए थाने में केस दर्ज कराया। इसे भावनाएं भड़काने वाला बताया गया। उनके् कार्टून में विवादित तौर पर आरएसएस की वर्दी पहने एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री के कार्टून के सामने झुके हुए दिखाया गया है। साथ ही अन्य आपत्तिजनक संकेत चित्रित है।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • आरएसएस
  • MP
  • Indore
  • हाईकोर्ट
  • संघ
  • जमानत खारिज
  • अग्रिम जमानत खारिज
  • हेमंत मालवीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा