कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ FIR, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Vikram Jain | Dec 18, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ FIR, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ FIR, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिक की बहू मोनिका के सुसाइड मामले में बेटे आदित्य के खिलाफ केस दर्ज।

CHHINDWARA. परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिक की बहू मोनिका के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है। मामले को लेकर मोनिका की बहन और मां ने विधायक के बेटे आदित्य पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने मोनिका के पति और विधायक बेटे आदित्य वाल्मीक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मायके पक्ष का आरोप

मृतका मोनिका के मायके पक्ष का आरोप है कि दामाद आदित्य, मोनिका के साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले ही आदित्य ने मोनिका को इटारसी से परासिया बुलवाया था। जिसके बाद उसने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल मोनिका की बहन ने सारे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

परासिया की जगह छिंदवाड़ा में हुआ पोस्टमार्टम

विधायक की बहू मोनिका की आत्महत्या मामले में SFL टीम ने जांच की, पहले शव का पोस्टमार्टम परासिया में निजी अस्पताल से करने की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन मोनिका की मां और भाई ने पीएम छिंदवाड़ा में कराने की मांग की, जिसके बाद शव को छिंदवाड़ा मरचुरी रूम लाया गया। जहां पर मोनिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मोनिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं परिजनों ने मोनिका का अंतिम संस्कार परासिया में करने से इनकार कर दिया और शव को इटारसी ले गए।

जीजा आदित्य पर लगाए गंभीर आरोप

मोनिका की बहन रितिका का आरोप है कि जीजा आदित्य मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे। इसकी को लेकर बहन ने फांसी लगाई है। मोनिका पिछले कुछ दिनों से मायके इटारसी में थी। जीजा आदित्य ने उन्हें फोन करके बुलाया था कि पापा (सोहन वाल्मीकि) विधायक बन गए हैं, इसलिए तुम भी बधाई देने आ जाओ। मेरी मां, मोनिका को छोड़ने परासिया गई थी। वहां से जब मां इटारसी पहुंची तो दीदी का फोन आया। कहा कि यह (आदित्य) मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन के बाद जब मम्मी परासिया पहुंचीं, तो देखा मोनिका की मौत हो चुकी थी।

दामाद की प्रताड़ना से परेशान थी बेटी

मोनिका के परिजनों का कहना है कि बेटी दामाद की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी, परिजनों ने आगे बताया कि शादी होने के एक साल पहले आदित्य के परिवार ने शादी की बात चलाई थी। मोनिका के परिवार ने मना कर दिया था। क्योंकि तब आदित्य के पास नौकरी नहीं थी। इसके कुछ समय बाद आदित्य की WCL में नौकरी लग गई। जिसके बाद मोनिका और आदित्य की शादी हुई।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

मामले में परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में मोनिका की बहन रितिका ने जीजा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन ने चांदामेटा थाने में शिकायत की थी।

क्या है मामला

बता दे कि दो पहले परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि ने रात को अपने में फांसी लगा ली थी, जब आवाज लगाने के बाद भी मोनिका ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो विधायक और उनके परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। निजी वाहन से उसे निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद विधायक का पूरा परिवार सदमे में है। अभी तक परिवार की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags:
  • Congress MLA Sohanlal Valmik
  • Parasia MLA daughter-in-law commits suicide
  • FIR against MLA son
  • Parasia News
  • Chhindwara News
  • कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिक
  • परासिया विधायक की बहू ने की आत्महत्या
  • विधायक बेटे के खिलाफ FIR
  • परासिया न्यूज
  • छिंदवाड़ा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा