बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मामला, एमपी में विश्व हिंदू परिषद ने फिलिस्तीन समर्थकों की चुप्पी पर साधा निशाना
Sandeep Kumar | Aug 08, 2024, 16:35 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-08T162948.810
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचार का सीधा असर मध्य प्रदेश में साफतौर पर दिखाई दे रहा है। यहां पर विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेश जैन ने उन लोगों से सवाल पूछे हैं जो कभी फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर आकर शोर शराबा करते हैं।
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदुओं के खिलाफ उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा हैं। इसका सीधा असर भारत में रहने वाले हिंदू संगठनों पर पड़ रहा हैं। सबसे पहले बात कर लेते है उस संगठन की जिसने खुलेतौर पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करने वाले गुटों से तीखे सवाल पूछे हैं।
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत के मंत्री राजेश जैन ने गुरुवार यानी आज 8 अगस्त को एक प्रेसवार्ता करके बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर चिंता जाहिर करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। राजेश जैन ने बताया कि हिंदू समुदाय को जिहादी तत्व लगातार निशाना बना रहे है।
उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के त्यागपत्र और देश छोड़ने के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से हिंदू धार्मिक स्थलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। इतना ही नहीं कट्टरपंथियों द्वारा मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही श्मशान तक को निशाना बनाया गया है।
राजेश जैन ने भारत में रहने वाले तथाकथित उन लोगों से सवाल किया जो फिलिस्तीन में संकट आने पर भारत में नारेबाजी करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू के लिए एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय फिलिस्तीन के लिए झंडा फहराने वाले मौन क्यों है?
भारत ने हमेशा उत्पीड़ित विस्थापितों की सहायता की है और इस परिस्थिति में भी आंखे मूंदकर नहीं रह सकता। विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए ।
उन्होंने बताया कि कभी बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या 32 प्रतिशत हुआ करती थी, लेकिन जिहादियों की लगातार अत्याचार से अब यहां पर 8 प्रतिशत से कम हिंदू आबादी रह गई है। राजेश जैन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, दुकान, महिलाएं, बच्चे और उनके मंदिर तक सुरक्षित नहीं हैं। विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि वो मानवाधिकार की रक्षा के लिए बांग्लादेश के जिहादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
![sandeep mishr]()
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत के मंत्री राजेश जैन ने गुरुवार यानी आज 8 अगस्त को एक प्रेसवार्ता करके बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर चिंता जाहिर करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। राजेश जैन ने बताया कि हिंदू समुदाय को जिहादी तत्व लगातार निशाना बना रहे है।
श्मशान तक को निशाना बना रहा जिहादी
फिलिस्तीन के समर्थक चुप क्यों ?
भारत सरकार से मदद का आग्रह
हिंदुओं की आबादी में गिरावट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari