BRTS में संविधान यात्रा निकालने वाले BJP नेता बलजीत पर होगा केस
Sanjay Gupta | Nov 26, 2024, 19:25 IST
BRTS IND
बीआरटीएस के अंदर से आईबस के सिवा अन्य वाहनों को भी जाने की मंजूरी दी जाए इसे लेकर हाईकोर्ट में भी केस चल चुका है और वहां से ही फैसला हुआ था कि आई बस के साथ केवल एंबुलेंस की ही जाने की मंजूरी दी जाएगी।
INDORE. बीआरटीएस कॉरिडोर के अंदर 300 से ज्यादा कारों का कारवां निकालकर भौकाल मचाने वाले बीजेपी नेता बलजीत सिंह चौहान पर कभी भी केस दर्ज हो सकता है। साथ ही वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई होगी। इस संबंध में एआईसीटीएसएल से रिपोर्ट बनकर पुलिस को भेज दी गई है।
![BRTS INDORE]()
पुख्ता जानकारी के अनुसार इस मामले में एआईसीटीएसएल द्वारा कॉरिडोर के अंदर से रैली निकालने को लेकर रिपोर्ट डीसीपी ट्रैफिक व पुलिस अधिकारियों को भेजी है। इसमें कहा गया है कि यह वाहन रविवार को नियमविरूद्ध कॉरिडोर के अंदर से गुजरे हैं। इन पर चालानी कार्रवाई की जाए और कॉरिडोर के अंदर निकलने के लिए आयोजक पर कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
इस रिपोर्ट के बाद अब ट्रैफिक पुलिस और विजयनगर थाना पुलिस के पाले में गेंद आ गई है। इसमें जिन भी वाहनों के नंबर प्लेट दिख रहे हैं, इन सभी पर चालानी कार्रवाई बनती है। वहीं कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक बीजेपी के अजा मोर्चे के बलजीत सिंह चौहान थे जो बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी है, उन पर भी कानूनी कार्रवाई के रास्ते खुल गए हैं। अब देखना है कि पुलिस इसमें किस तरह की कार्रवाई करती है। आईएएस अधिकारियों ने अपना काम कर दिया है और अब नजरें आईपीएस अधिकारियों पर है जिन्हें कानूनी एक्शन लेना है।
बीजेपी की यह यात्रा विजयनगर से राजीव गांधी चौराहे तक निकली। अन्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित बीआरटीएस कॉरिडोर के अंदर से ही वाहन रैली की सभी वाहन निकाले गए। वहीं यहां अंदर चलने वाली आई बसें कॉरिडोर के बाहर निकली। इस दौरान यात्रियों को खासी समस्या हुई।
यह यात्रा बीजेपी के अजा मोर्चा के बलजीत सिहं चौहान द्वारा निकाली गई। इसके लिए पहले विजयनगर चौराहे पर वाहन एकत्र हुए। इन पर तिरंगे झंडे लगे हुए थे। फिर यात्रा शुरू हुई और वाहन कॉरिडोर से निकलने लगे।
यह पूरा कॉरिडोर 11.45 किमी का है। इस दौरान विजयनगर थाना हो पलासिया कई थाने रास्ते में आते हैं। साथ ही कॉरिडोर को संभालने के ट्रैफिक जवान भी रहते हैं लेकिन मजाल है कि किसी ने भी यात्रा को रोक दिया हो। यात्रा राजीव गांधी चौक पर कॉरिडोर के अंतिम स्टेशन को पार कर मही तक वेटनरी कॉलेज में पहुंचकर खत्म हुई।
BRTS INDORE
यह लिखा गया है रिपोर्ट में
आईएएस के बाद गेंद अब आईपीएस के पास
हाईकोर्ट के आदेश का सीधा उल्लंघन है
बीआरटीएस के अंदर से आईबस के सिवा अन्य वाहनों को भी जाने की मंजूरी दी जाए इसे लेकर हाईकोर्ट में भी केस चल चुका है और वहां से ही फैसला हुआ था कि आई बस के साथ केवल एंबुलेंस की ही जाने की मंजूरी दी जाएगी। यानी यह सीधा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।
इस तरह निकली यात्रा
इनकी अगुवाई में निकली यात्रा
11.45 किमी तक कोई रोक-टोक नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari