विधायक जज्जी के जाति प्रमाण पत्र का केस, नामांकन में छिपाई थी डिस्क्वालिफिकेशन की जानकारी, नेक्स्ट हियरिंग 17 को

Chandresh Sharma | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
विधायक जज्जी के जाति प्रमाण पत्र का केस, नामांकन में छिपाई थी डिस्क्वालिफिकेशन की जानकारी, नेक्स्ट हियरिंग 17 को
विधायक जज्जी के जाति प्रमाण पत्र का केस, नामांकन में छिपाई थी डिस्क्वालिफिकेशन की जानकारी, नेक्स्ट हियरिंग 17 को

मध्यप्रदेश में सिंधिया खेमे के अशोकनगर विधायक जजपाल उर्फ जज्जी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। उन पर बीजेपी के ही लड्डू राम कोरी ने आरोप लगाए थे

GWALIOR. मध्यप्रदेश में सिंधिया खेमे के अशोकनगर विधायक जजपाल उर्फ जज्जी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। उन पर बीजेपी के ही लड्डू राम कोरी ने आरोप लगाए थे कि नगरीय निकाय विभाग ने एक स्कैम के बाद उन पर 1 साल के तक निर्वाचन पर रोक लगा दी थी लेकिन उन्होंने साल 2018 के चुनाव में नाम निर्देशन पत्र भरते समय यह जानकारी छिपाई थी। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अब यह सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी हैं।

जाति प्रमाण पत्र मामले में भी उठाई थी आपत्ति

बता दें कि बीजेपी के लड्डू राम कोरी ने इससे पहले जज्जी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी जज्जी के निर्वाचन को चुनौती दी थी, इस मामले में हाई कोर्ट से जज्जी को राहत मिली थी। अब 1 साल की रोक वाली बात छिपाने के मामले में भी जज्जी को 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित ठहराया जा सकता है। यह मामला 12 अक्टूबर को सुनवाई के लिए लगा था, लेकिन अब इसकी सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है।

यह है मामला

लड्डूराम कोरी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एक बार फिर जजपाल सिंह जज्जी के निर्वाचन को चुनौती दी है। जाति प्रमाण पत्र का मामला विचाराधीन है वहीं अब कोरी के अधिवक्ता मयंक पाठक ने चुनाव याचिका के साथ एक आवेदन दायर किया, जिसमें बताया गया है कि 2018 में नाम निर्देशन पत्र भरने के दौरान जज्जी ने एक अहम जानकारी छिपाई थी। अशोक नगर के नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए जज्जी को हाईमास्क लाइट के घोटाले में दोषी पाया गया था। विभाग के नियमों के तहत जज्जी के निर्वाचन पर 1 साल के लिए रोक लगाई गई थी। इस बाबत आदेश जुलाई 2018 को जारी किए गए थे।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • MLA Jajpal Singh Jajji
  • allegations of hiding information in nomination
  • Gwalior High Court
  • MLA जजपाल सिंह जज्जी
  • नामांकन में जानकारी छिपाने के आरोप
  • ग्वालियर हाई कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा