उज्जैन में बीजेपी नेता और पत्नी की हत्या का मामला आया सामने, हमलावरों ने CCTV किए डैमेज
Pooja Kumari | Jan 27, 2024, 11:41 IST
उज्जैन में बीजेपी नेता और पत्नी की हत्या का मामला आया सामने, हमलावरों ने CCTV किए डैमेज
उज्जैन में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है।
Ujjain. उज्जैन में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तब उसने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक ये मामला लूटपाट के बाद हत्या की है।
बता दें कि बीजेपी नेता रामनिवास कुमावत अपने गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। रामनिवास के बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा देवास में रहता है। आस-पास के लोगों का कहना है कि वे रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे, लेकिन आज वे वॉक पर नहीं गए, तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। दरवाजे खुले हुए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि FSL टीम ने जांच की है कि उनके घर पर रात में कौन आया था और घटना की मुख्य वजह क्या है? गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। ऐसे में पूरा मामला क्या है वो तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस के मुताबिक CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं। ये घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बता दें कि रामनिवास बीजेपी के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे और उनके नाम 300 बीघा जमीन है।
घर में पड़े थे पति-पत्नी के शव
सीसीटीवी कैमरे भी डैमेज
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj