बीजेपी नेता ने की नाबालिग से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधि है आरोपी
Vikram Jain | Sept 21, 2024, 22:07 IST
Case registered against Tikamgarh BJP leader for molesting a minor
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के मामले में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के प्रतिनिधि के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक (Union Minister Virendra Khatik) के करीबी माने जाने वाले सांसद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बीजेपी नेता के खिलाफ 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आरोपी नेता को 10 दिन पहले ही सांसद प्रतिनिधि बनाया था।
टीकमगढ़ पुलिस के मुताबिक बीजेपी नेता और सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी के खिलाफ 7 साल की बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है। घटना 19 सितंबर की शाम की है। मामले में नाबालिग ने 20 सितंबर को परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि गुरुवार (19 सितंबर) की शाम को बेटी घर के पास साइकिल चला रही थी। इस दौरान आरोपी आशीष बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डरी हुई बच्ची ने शुक्रवार को घर में आपबीती सुनाई।
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त कार्रवाई : 20 हजार की रिश्वत लेते सहायक मत्स्य अधिकारी गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
बता दें कि टीकमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने 10 दिन पहले ही आशीष तिवारी सांसद प्रतिनिधि बनाया था। आरोपी आशीष 15 सालों से बीजेपी कार्यकर्ता है। वह पार्टी में सदस्यता प्रभारी और युवा मोर्चा में शामिल रहा है। आरोपी नेता की केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के साथ तस्वीरें भी सामने आई है।
मामले में बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि बीजेपी की वर्तमान कार्यकारिणी में आशीष तिवारी के पास कोई दायित्व नहीं है। वह सिर्फ सामान्य कार्यकर्ता है। आशीष तिवारी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम किए थे। ऐसे में सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधि नियुक्त किया था।
जानें पूरा मामला
बहलाकर बच्ची को घर ले गया था आरोपी
ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त कार्रवाई : 20 हजार की रिश्वत लेते सहायक मत्स्य अधिकारी गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
आशीष तिवारी बनाया था सांसद प्रतिनिधि
मामले में बीजेपी मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि बीजेपी की वर्तमान कार्यकारिणी में आशीष तिवारी के पास कोई दायित्व नहीं है। वह सिर्फ सामान्य कार्यकर्ता है। आशीष तिवारी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम किए थे। ऐसे में सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधि नियुक्त किया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava