मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले बढ़े, पिछले चुनाव के तुलना में ढाई गुना ज्यादा शिकायतें
BP Shrivastava | Nov 22, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले बढ़े, पिछले चुनाव के तुलना में ढाई गुना ज्यादा शिकायतें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में ढाई गुना वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 3, 990 शिकायतें मिली थीं, जबकि इस बार शिकायतों की संख्या 11, 257.
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में ढाई गुना वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव यानी 2018 विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तीन हजार 990 शिकायतें मिली थीं, जबकि इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में 11 हजार 257 शिकायतें आदर्श आचार संहिता के तोड़ने की मिल चुकी हैं। आयोग ने इनका त्वरित निराकरण भी किया है। यहां बता दें, आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें आयोग के सी-विजिल एप की जाती हैं।
आचार संहिता 9 अक्टूबर से लागू है
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। जो नई सरकार के अस्तित्व आने तक जारी रहेगी। इस बीच आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा सके, साथ ही नागरिक भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की त्वरित शिकायत कर सकें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार कराया गया। इसी एप पर पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में भी शिकायतें हुई थीं। प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के बाद से अब तक 11 हजार 257 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।
ऐसे कर सकते हैं एप पर शिकायत
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सी-विजिल एप तैयार कराया गया है। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत कर सकता है। शिकायत करने के लिए फोटो अथवा वीडियो को एप पर अपलोड करना होता है। इसके बाद आयोग इसे अपने संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करता है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari