बेटे की जान का खतरा बताकर महिला से ठग लिए लाखों रुपए कैश और सोना
Sandeep Kumar | Jun 05, 2024, 11:38 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-05T111523.624.jpg
भोपाल में ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि हम तंत्र करेंगे तो दुर्घटना टल जाएगी। आरोपियों ने इबादत के नाम पर नकदी और सोना यह कहते हुए लिया था कि तंत्र के बाद वापस कर देंगे।
भोपाल के अशोकागार्डन इलाके में एक डॉक्टर की पत्नी से दो युवकों ने बेटे को जान को खतरा बताकर तांत्रिक क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी कर दी। आरोपियों ने उनसे 50 तोला सोना और 31 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में जब महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी एक बॉक्स में कागज को सोना बताकर रफूचक्कर हो गया। महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विजय भमरे ने बताया कि अशोकागार्डन निवासी मीरा पिप्पल का प्रांजल नाम का अस्पताल है। उनके यहां पर अब्दुल सोहेल नाम का एक युवक काम करता था। कुछ दिनों से उनका बेटा परेशान था और उसका बीमार भी था।
आपकी संतान का 11 दिन में वाहन दोष बन रहा है, जिसमें बेटे की जान भी जा सकती है। यह बात किसी तीसरे व्यक्ति को पता चली तो घटना तंत्र-मंत्र से भी नहीं टाली जा सकती। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि हम तंत्र करेंगे तो दुर्घटना टल जाएगी। आरोपियों ने इबादत के नाम पर नकदी और सोना यह कहते हुए लिया था कि तंत्र के बाद वापस कर देंगे। बाद में एक डिब्बे में पत्थर और कागज की कतरन वापस की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
इबादत में रखवाई
आरोपियों ने कहा कि इबादत में 30 लाख रुपए नकदी और 50 तोला सोना रखना पड़ेगा जो बाद में वापस हो जाएगा। मीरा ने अपने पास के 50 तोला सोना 30 लाख रुपए अब्दुल और फरहाज को सौंप दिए। दोनों तीन दिन बाहर रहने का बोलकर जेवर व नकदी लेकर चले गए। बाद में अब्दुल सोहेल ने फोन करके एक लाख रुपए और मांगे तो मीरा ने वह भी उन्हें दे दिए।
अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक पुराना अशोका गार्डन निवासी मीरा पिप्पल के पति और बेटा दोनों डॉक्टर हैं। उनका अशोका गार्डन में नर्सिंग होम है। उनकी मेडिकल स्टोर पर अब्दुल सोहेल काम करता था। अब्दुल सोहेल को उनके घर के अंदर और बाहर की सारी बातों की जानकारी थी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोपियों ने ऐसे फंसाया जाल में

इबादत में रखवाई नकदी और सोने के गहने
आरोपियों ने कहा कि इबादत में 30 लाख रुपए नकदी और 50 तोला सोना रखना पड़ेगा जो बाद में वापस हो जाएगा। मीरा ने अपने पास के 50 तोला सोना 30 लाख रुपए अब्दुल और फरहाज को सौंप दिए। दोनों तीन दिन बाहर रहने का बोलकर जेवर व नकदी लेकर चले गए। बाद में अब्दुल सोहेल ने फोन करके एक लाख रुपए और मांगे तो मीरा ने वह भी उन्हें दे दिए।
मेडिकल स्टोर पर अब्दुल सोहेल
अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक पुराना अशोका गार्डन निवासी मीरा पिप्पल के पति और बेटा दोनों डॉक्टर हैं। उनका अशोका गार्डन में नर्सिंग होम है। उनकी मेडिकल स्टोर पर अब्दुल सोहेल काम करता था। अब्दुल सोहेल को उनके घर के अंदर और बाहर की सारी बातों की जानकारी थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari