CBI ने NHAI डायरेक्टर सहित 7 को किया गिरफ्तार , 14 जून तक रिमांड पर
Marut raj | Jun 10, 2024, 21:14 IST
CBI arrest NHAI director द सूत्र
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और इसकी NOC जारी करने 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।
CBI arrest NHAI director : झांसी-खजुराहो प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और NOC जारी करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने NHAI के छतरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को सोमवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की 14 जून तक रिमांड मांगी। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट-3 के अफसरों ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) के झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने प्रोजेक्ट के स्वामित्व परिवर्तन और इसकी NOC जारी करने 10 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।
इस मामले में सीबीआई ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर चौधरी और NHAI कंसलटेंट शरद प्रकाश वर्मा को रविवार को रिश्वत लेते छतरपुर स्थित NHAI दफ्तर में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सीबीआई ने PNC Infratech Limited के कर्मचारी बृजेश मिश्रा, शुभम जैन, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगूलरी और प्रेम कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है।
8 जून को सीबीआई ने दर्ज किया था केस
सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने 8 जून को झांसी-खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से 7 आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
NHAI के यह अफसर गिरफ्तार
1 . पुरुषोत्तम लाल चौधरी, जनरल मैनेजर एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर झांसी - खजुराहो हाईवे 2 . शरद प्रकाश वर्मा , कंसल्टेंट NHAI, झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट
PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के गिरफ्तार कर्मचारी
1 . बृजेश मिश्रा 2 . शुभम जैन 3 . अनिल जैन 4 . सत्यनारायण अंगूलरी 5 . प्रेम कुमार सिन्हा , रेसीडेंट इंजीनियर, झांसी - खजुराहो हाईवे प्रोजेक्ट

10 लाख रुपए की ली थी रिश्वत

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari