एमपी नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में CBI इंस्पेक्टर राहुल बर्खास्त, 60 कॉलेजों की जांच थी इनके पास

Sandeep Kumar | May 22, 2024, 06:53 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (45).jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (45).jpg

मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच के लिए रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने 10 नए आरोपी घोषित किए हैं। इनमें सीबीआई के ही डीएसपी और एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। अब मामले में 4 सीबीआई अफसरों को मिलाकर आरोपियों की संख्या कुल 23 हो गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले ( MP Nursing College Scam ) में एक के बाद एक नए पेंच सामने आ रहे हैं। स्कैम में शामिल सीबीआई अफसरों (CBI officers ) के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने के बाद एक और सीबीआई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी हुई है। वहीं DSP को समेत 10 नए लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। नए आरोपी डीएसपी आशीष प्रसाद और इंस्पेक्टर ऋषिकांत असाठे भोपाल के शिवाजी नगर में रहते हैं। इससे पहले सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज और सुशील कुमार मजोका गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अफसरों की रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद सीबीआई की 7 कोर टीम और 3 से 4 सहायक टीमों ने भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत राजस्थान के जयपुर में 31 ठिकानों पर छापेमारी की थी। कुल 2.33 करोड़ नकद, चार सोने के बिस्किट और 36 डिजिटल डिवाइज जब्त की गईं। आरोपियों से 150 से अधिक अनाधिकृत दस्तावेज भी मिले।

इंस्पेक्टर के घर से मिले सोने के बिस्किट


CBI की एक टीम ने भोपाल में इंस्पेक्टर राहुल राज के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट मिले। राहुल को अगस्त 2023 में उत्कृष्ट जांच के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया था। वे CBI के उन 15 अफसरों में शामिल थे, जिन्हें यह सम्मान मिला था।

CBI के इंस्पेटर हर कॉलेज से ले रहे थे रिश्वत


अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के मालिकों से सीबीआई के अफसर ने दलालों के माध्यम से रिश्वत ले रहे थे। हर नर्सिंग कॉलेज से क्लीन चिट देने के लिए 2 से 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। अब तक सीबीआई के 2 इंस्पेक्टर और एक निरीक्षक गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं इस मामले में DSP को भी आरोपी बनाया गया है।

NSUI ने की थी CBI को रिश्वतखोरी की शिकायत


इंस्पेक्टर राहुल राज की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद NSUI ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर CBI ने एक्शन लिया। NSUI मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को CBI कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। जिसके बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को जांच के रडार पर लिया। परमार ने कहा कि वे जल्द ही अन्य भ्रष्टाचारी निरीक्षकों और नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल नर्सिंग कॉलेज संचालकों और दलालों की जानकारी CBI को सौंपेंगे।

इन अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप


इस मामले में DSP CBI आशीष प्रसाद, सीबीआई इंस्पेक्टर ऋषि कांत को आरोपी बनाया गया है। इसके पहले सीबीआई के निरीक्षक राहुल राज, सुनील कुमार, ओम गोस्वामी गिरफ्तार हो चुके हैं। अबतक इस मामले से जुड़े 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं । 23 में से 10 को आरोपी बनाया गया है। अब तक 5 सीबीआई के ऑफिसर इस मामले में आरोपी बन चुके हैं।

सीबीआई ने बढ़ाईं टीमें


अफसरों की रिश्वतखोरी की बात सामने आने के बाद इस मामले की जांच के लिए टीम बढ़ गई हैं। अब दिल्ली टीम के साथ सीबीआई की 7 कोर टीमें और 3 से 4 सहायक टीमों लगातार छापेमारी कर रही हैं। ये टीमें भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत राजस्थान के जयपुर में 31 ठिकानों पर अबतक छापेमारी कर चुकी हैं। अबतक कुल 2.33 करोड़ नकद, चार सोने के बिस्किट और 36 डिजिटल डिवाइज जब्त किए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें




Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • MP Nursing College Scam
  • नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले
  • इंस्पेक्टर ऋषिकांत असाठे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा