MP में नर्सिंग कॉलेजों पर सीबीआई की जांच, 40% कॉलेज अपात्र घोषित
Dolly patil | Nov 08, 2024, 10:33 IST
नर्सिंग कॉलेजों पर चला CBI का डंडा!
मध्य प्रदेश के 690 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच की गई थी, जिसमें केवल 22 प्रतिशत यानी 155 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों को ही पात्र पाया गया है।
मध्य प्रदेश के 690 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच की गई थी, जिसमें केवल 22 प्रतिशत यानी 155 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों को ही पात्र पाया गया है। इसी के साथ 40 प्रतिशत यानी 330 से अधिक कॉलेजों को सीबीआई ने अपात्र घोषित कर दिया है। वहीं 35% यानी 200 से अधिक कॉलेजों में कमियां पाई गई हैं।
मप्र नर्सिंग काउंसिल द्वारा सत्र 2024-25 के लिए मान्यता का वितरण गुपचुप तरीके से किए जाने का मामला भी सामने आया है। 6 नवंबर को नर्सिंग काउंसिल (Nursing Council) द्वारा जारी की गई एक आम सूचना में बताया गया कि कॉलेजों को उनके मान्यता आवेदनों की स्थिति अब उनकी लॉगिन आईडी पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
10 सरकारी अस्पतालों का होगा निजीकरण, स्वास्थ्य संगठनों ने किया विरोध
नर्सिंग शिक्षण संस्थान मान्यता नियम 2018 के तहत, नियम 5( 8 ) में यह स्पष्ट है कि नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और निर्णयों की सूची काउंसिल की वेबसाइट पर प्रकाशित करनी चाहिए। हालांकि, इस बार नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार अनीता चांद ने मान्यता प्रमाण पत्र और निर्णयों को गुपचुप तरीके से वितरित करने की तैयारी की जा रही थी। इस बारे में जब अनीता से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस स्थिति से नर्सिंग कॉलेजों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों को भी यह समझ नहीं आ रहा कि वे प्रदेश के किस नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन लें और किस में नहीं।
सीबीआई ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों की जांच इसलिए की थी क्योंकि इन कॉलेजों में मान्यता प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं। आरोप थे कि कई नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता बिना आवश्यक मानकों और गुणवत्ता के ही दे दी गई थी, जिससे नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता था। इसी कारण सीबीआई ने 690 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कौन से कॉलेज पात्र हैं और किन कॉलेजों ने मान्यता के लिए नियमों का पालन नहीं किया।
मान्यता का वितरण गुपचुप तरीके से हुआ
10 सरकारी अस्पतालों का होगा निजीकरण, स्वास्थ्य संगठनों ने किया विरोध
छात्र परेशान हुए परेशान
क्यों की थी जांच
FAQ
- नर्सिंग काउंसिल ने मान्यता वितरण का तरीका क्यों बदला है?
इस बार नर्सिंग काउंसिल ने मान्यता की स्थिति को गुपचुप तरीके से कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जबकि पहले इसे काउंसिल की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता था। - सीबीआई जांच में कितने नर्सिंग कॉलेजों को पात्र पाया गया है?
जांच में केवल 22 प्रतिशत, यानी 155 से अधिक नर्सिंग कॉलेजों को ही पात्र घोषित किया गया है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari