CBI की कार्रवाई के बाद NHAI के GM पीएल चौधरी को MoRTH ने दी सेवानिवृत्ति
Raj Singh | Feb 28, 2025, 15:53 IST
nhai
सीबीआई ने एनएचएआई के जीएम पीएल चौधरी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी। चौधरी के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) के जनरल मैनेजर व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल चौधरी को सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा था। दरअसल, कुछ महीने पहले सीबीआई (CBI) ने National Highways Authority of India (NHAI) के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएल चौधरी को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। यह रिश्वत झांसी फोरलेन (Jhansi Fourlane) के कंपलीशन सर्टिफिकेट (Completion Certificate) के बदले ली गई थी। अब इसी मामले में बड़ी खबर सामने आई है।
ये भी खबर पढ़ें... फर्जी इनकम टैक्स रिफंड क्लेम, सीबीआई और ईओडब्ल्यू जांच में उलझ रहे सीए, कर सलाहकार
सीबीआई ने चौधरी और उनके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट (Charge Sheet) भी दायर की है। जांच के दौरान यह पाया गया कि चौधरी ने निजी कंपनी के निदेशकों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
दरअसल, सीबीआई ने 9 जून 2024 को छतरपुर (Chhatarpur) से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एनएचएआई के जीएम पीएल चौधरी और कंपनी के मैनेजर ब्रजेश मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे।
ये भी खबर पढ़ें... रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे सीबीआई इंस्पेक्टर को मिली जमानत
सीबीआई द्वारा इस बड़े भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के बाद, केंद्रीय मंत्रालय ने चौधरी को निलंबित किया था। अब उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जा रही है।
एनएचएआई के जीएम को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति
दरअसल, एनएचएआई (NHAI) के जीएम पीएल चौधरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) दी है। यह कदम उनके भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद उठाया गया है।
सीबीआई ने दायर की चार्जशीट
रिश्वत में मिली रकम और साजिश का खुलासा
ये भी खबर पढ़ें... रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे सीबीआई इंस्पेक्टर को मिली जमानत
सीबीआई की कार्रवाई और मंत्रालय का कदम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari