फर्जी इनकम टैक्स रिफंड क्लेम, सीबीआई और ईओडब्ल्यू जांच में उलझ रहे सीए, कर सलाहकार
Sanjay Gupta | Feb 04, 2025, 12:23 IST
इमेज में बांए से सीए हेमंत दांगी,नीरज जैन,महेश अग्रवाल औरतेजस सुतरिया
आर्थिक अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में इनकम टैक्स मप्र-छग ने कई शहरों में छापे मार कर सीए, कर सलाहकारों को घेरे में लिया है जो फर्जी रिफंड क्लेम करा रहे हैं। यह टैक्स चोरी छोटी-मोटी नहीं 87 करोड़ रुपए की निकली है,
Indore. आर्थिक अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में इनकम टैक्स मप्र-छग ने कई शहरों में छापे मार कर सीए, कर सलाहकारों को घेरे में लिया है जो फर्जी रिफंड क्लेम करा रहे हैं। यह टैक्स चोरी छोटी-मोटी नहीं 87 करोड़ रुपए की निकली है, जिसमें सीए, कर सलाहकार 50 फीसदी तक कमीशन ले रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है। इंदौर में पहले भी सीए, कर सलाहकार सीबीआई, ईओडब्ल्यू तक की जांच में उलझे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर महापौर केसरी दंगल प्रतियोगिता विवादों में, डोप टेस्ट आरोपी बनी विजेता
हाल ही में इनकम टैक्स द्वारा धार, देवास, इंदौर में मारे गए छापे में कई सीए, कर सलाहकार रडार पर आए हैं। देवास के सीए नीरज जैन, कर सलाहकार रफीक शेख, धार और राजगढ़ के सीए, कर सलाहकार और राउ में भी एक सीए नाम इस फर्जीवाड़े में आया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ED का एक्शन, महू के मटका सट्टा चलाने वाले लोकेश के साथी मनोज की संपत्ति की अटैच
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कनाड़िया की 130 करोड़ की जमीन में 31 साल बाद दर्ज हुई FIR
इसके पहले रुचि सोया के मामले में कैश ट्रांसफर के मामले में इंदौर के महेश अग्रवाल उलझ चुके हैं और दो माह जेल भी रहे थे, बाद में जमानत हुई थी। हालांकि, बाद में यह जांच में निर्दोष साबित हुए थे। वहीं सीए हेमंत दांगी एंट्री देने के मामले में कई बार आयकर विभाग की जांच में आ चुके हैं और एक बार विभाग इन्हें इंदौर एयरपोर्ट से ही पूछताछ के लिए साथ में ले गया था।
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राजनीति से पिटे इंदौर के नेता, टीनू, चिंटू ऐसे हुए कुर्बान
जानकारों ने कहा कि सीए, कर सलाहकारों का काम करदाता के लिए बेहतर टैक्स प्लानिंग करना है, लेकिन फर्जी दस्तावेज लगाकर टैक्स बचाना, चोरी करना गंभीर मामला है। वहीं देखने में आया है कि इंदौर में जिस तरह से कारोबार और कैश फ्लो बढ़ा है, इसके बाद अब इस कैश को फर्जी कंपनियों में डलवा कर इसे घटाकर लीगल बनाने का काम भी जमकर हो रहा है। वहीं इन्हीं कंपनियों के जरिए दूसरों को अनसिक्योर्ड लोन एंट्री देने का काम भी जमकर चल रहा है जिसके लिए जमकर कमीशन का खेल होता है। हाल ही में इनकम टैक्स छापे में तो यहां तक आया कि टैक्स बचाने के लिए एक करदाता का तो दिव्यांग का ही सर्टिफिकेट बनवा लिया गया और टैक्स छूट ली गई। अब विभाग सभी से रिवाइज्ड रिटर्न भर कर टैक्स वसूल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर महापौर केसरी दंगल प्रतियोगिता विवादों में, डोप टेस्ट आरोपी बनी विजेता
फर्जी रिफंड क्लेम में इनके नाम आए
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ED का एक्शन, महू के मटका सट्टा चलाने वाले लोकेश के साथी मनोज की संपत्ति की अटैच
ईओडब्ल्यू में यह सीए फंसे
हाल ही में ईओडब्ल्यू इंदौर ने फर्जी बैलेंस शीट, आडिट बना कर चार करोड़ के बैंक लोन फ्रॉड करने के मामले में सीए तेजस सुतारिया पर गंभीर धाराओं में केस किया है। हालांकि वह जुगाड़ के जरिए अभी तक ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी से बचे हुए हैं।
एंट्री देने, कैश ट्रांसफर में यह उलझ चुके
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राजनीति से पिटे इंदौर के नेता, टीनू, चिंटू ऐसे हुए कुर्बान
टैक्स प्लानिंग सही, चोरी गलत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari