सिंगरौली में NCL ब्लॉक B परियोजना में CBI ने मारा छापा, GM और भू अर्जन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 16 घंटे तक चली पूछताछ

Chandresh Sharma | Oct 07, 2023, 24:00 IST
Share
सिंगरौली में NCL ब्लॉक B परियोजना में CBI ने मारा छापा, GM और भू अर्जन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 16 घंटे तक चली पूछताछ
सिंगरौली में NCL ब्लॉक B परियोजना में CBI ने मारा छापा, GM और भू अर्जन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 16 घंटे तक चली पूछताछ

एमपी के सिंगरौली जिले में स्थित कोल इंडिया की इकाई NCL के ब्लॉक भी परियोजना में भ्रष्टाचार और रिश्वत की शिकायत पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापे मार कार्रवाई की।

SINGRAULI. एमपी के सिंगरौली जिले में स्थित कोल इंडिया की इकाई NCL के ब्लॉक भी परियोजना में भ्रष्टाचार और रिश्वत की शिकायत पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापे मार कार्रवाई की। बताया जा रहा है इस कार्रवाई में 16 घंटे तक लगातार पूछताछ और कागजात खंगाले गए, इस लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई जबलपुर की टीम ने परियोजना के महाप्रबंधक GM सईद गोरी एवं राजस्व शाखा में पदस्थ भू अर्जन अधिकारी चंद्र मोहन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 करोड़ मुआवजे के एवज में 200000 रु की रिश्वत मांगी गई थी जहां 40000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ भू अर्जन अधिकारी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को NCL के ब्लॉक बी परियोजना में पहुंची सीबीआई जबलपुर की 7 सदस्य टीम ने उसे वक्त राजस्व शाखा में पदस्थ भू अर्जन अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित व्यक्ति से दो करोड रुपए मुआवजा राशि दिलाने के एवज में 200000 रु रिश्वत की मांग की गई थी और युवक जब 40000 रु दे रहा था, उसी वक्त सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ भू अर्जन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। वही कार्रवाई के बाद दोपहर 2:00 बजे से सुबह 6:00 तक सीबीआई की टीम GM के आवास एवं भू अर्जन अधिकारी के आवास से लेकर कार्यालय तक जांच में जुट गई और कागज खंगालती रही। 16 घंटे तक चली इस लंबी कार्रवाई में परियोजना GM सईद गोरी के आवास से 13 लाख रुपए नगद एवं दो जगह प्रापर्टी के पेपर बरामद किए गए। फिलहाल सीबीआई ने दोनों आरोपी अधिकारियों को जबलपुर सीबीआई कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई है।

मुआवजा राशि दिलाने के एवज में रिश्वत की होती थी बडी डिमांड

शिकायत कर्ता तथा अन्य विस्थापितों का कहना है कि लगातार चंद्र मोहन गुप्ता जो की परियोजना के राजस्व शाखा के भू अर्जन अधिकारी थे। उनके द्वारा परसेंटेज के आधार पर मुआवजा का कुछ पैसा रिश्वत के रूप में मांगने के बाद ही काम को आगे बढ़ाया जाता था और मुआवजे की राशि दिलाई जाती थी। जो रिश्वत नहीं देता था, उसकी फाइल को कई महीनो तक रोक दिया जाता था। ऐसे में लोग मजबूर होकर रिश्वत देने को मजबूर हो रहे थे। शिकायत पर बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ और सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ राजस्व शाखा में पदस्थ अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

16 घंटे से ज्यादा समय तक चली पूछताछ

पूरी रात सीबीआई की टीम पूछताछ और जांच में जुटी रही, सीबीआई की 7 सदस्यीय टीम लगातार अलग-अलग अधिकारियों से आवास से लेकर कार्यालय तक पूरी रात पूछताछ की और सर्चिंग कर आवास से नगद पैसे और प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए। बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी रात चली, फिलहाल सीबीआई की टीम ने GM और भू अर्जन अधिकारी को जबलपुर सीबीआई कोर्ट पेश करने के लिए सिंगरौली से लेकर रवाना हो गई।

Tags:
  • CBI raid in NCL
  • officer taking bribe arrested
  • action taken against GM and land acquisition officer
  • demanded bribe of Rs 2 lakh
  • NCL में सीबीआई की रेड
  • रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
  • GM और भू अर्जन अधिकारी पर कार्रवाई
  • मांगी थी 2 लाख की रिश्वत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा