CBSE स्कूलों में शुरू होंगे स्टडी कॉर्नर, अब एक्सपर्ट की निगरानी में JEE-NEET की तैयारी कर सकेंगे छात्र
Raj Singh | Oct 05, 2024, 11:08 IST
the sootr
राजधानी समेत पूरे मध्य प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में स्टडी कॉर्नर शुरू किए जाएंगे। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश के CBSE स्कूलों में स्टडी कॉर्नर शुरू किए जाएंगे, जहां विद्यार्थी JEE, NEET, CLAT और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस पहल से छात्रों को सिलेबस के साथ-साथ कम्पेंटिव एग्जाम के लिए जरूरी स्टडी मटेरियल ( study material ) भी मिलेगा। भोपाल में 150 सीबीएसई ( CBSE ) स्कूल हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद से ही बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं।
इस पूरे मामले को लेकर CBSE के रिसोर्स पर्सन डॉ. राकेश शर्मा ( Resource Person Dr. Rakesh Sharma ) का कहना है कि इस नई व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई की आदत में सुधार होगा। इससे उन्हें कोचिंग की जरूरत कम पड़ेगी और वे स्कूल के अंदर ही कम्पेंटिव एग्जाम ( competitive exam ) की तैयारी कर सकेंगे। ये पहल छात्रों को अधिक संसाधन और गाइडेंस देकर उनकी तैयारी को मजबूत बनाने का काम करेगी, जिससे वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
कौन-कौन से मिलेगी सुविधाएं?
- अपडेटेड बुक्स और मैग्जीन्स: छात्रों को लेटेस्ट स्टडी मटेरियल और मैग्जीन्स उपलब्ध होंगी, जो उनके नॉलेज को बढ़ाने में मदद करेंगी।
- लाइब्रेरी का उपयोग: छात्रों को लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अन्य विषयों पर गहराई से अध्ययन कर सकेंगे।
- एक्सपर्ट की निगरानी: अलग-अलग एक्सपर्ट से मार्गदर्शन मिलने से छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
नई व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई में सुधार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava