आदिवासी विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग : JEE, NEET, CLAT और UPSC के लिए रानी दुर्गावती अकादमी में होगी तैयारी

Amresh Kushwaha | Sept 23, 2024, 12:48 IST
Share
सरकार करा रही फ्री कोचिंग
सरकार करा रही फ्री कोचिंग

मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी छात्रों को जेईई, नीट, क्लेट, यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग देगी। इसके लिए रानी दुर्गावती अकादमी 89 जनजातीय ब्लॉकों में शुरू होगी।

मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासी वर्ग (Tribal Students) के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब आदिवासी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग (Free Coaching) उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 89 जनजातीय ब्लॉकों (Tribal Blocks) में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी (Rani Durgavati Training Academy) की स्थापना की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...फ्री कोचिंग में IAS-IPS करते हैं मेंटरिंग, 350 कॉम्पिटेटिव एग्जाम में हुए सक्‍सेस, 23 बने आईएएस

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

राज्य सरकार ने आदिवासी समुदाय के छात्रों को बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) में भाग लेने और सफलता हासिल करने के लिए एक समर्पित योजना तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को जेईई (JEE), नीट (NEET), क्लेट (CLAT), और यूपीएससी (UPSC) जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

आकांक्षा योजना के तहत कोचिंग सुविधा

आकांक्षा योजना (Aakanksha Yojana) के तहत कोचिंग सुविधा वर्तमान में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आदिवासी छात्रों को प्रदान की जाती है। अब यह सुविधा सभी 89 जनजातीय ब्लॉकों में उपलब्ध होगी। जनजातीय कार्य विभाग ने इस योजना की डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार कर ली है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी की शुरुआत कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए अब सभी स्कूलों में स्टाफ का कैरेक्टर और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

कौशल विकास प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) के माध्यम से वर्तमान में आदिवासी छात्रों को विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों (Skill Development Programs) के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पीव्हीटीजी समूह (PVTG Group) के 122 और एसटी (ST) वर्ग के 87 छात्रों को स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। पिछले वर्ष, 16 हजार 409 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 8 हजार 287 को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है।

मैपसेट ने आगामी वर्षों में 29 हजार 40 जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं का एम्पैनलमेंट (Empanelment) किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh government
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Free Coaching
  • फ्री कोचिंग
  • Tribal Student
  • Skill development Training
  • UPSC Free Coaching
  • मध्य प्रदेश सरकार योजना
  • आदिवासी छात्र
  • रानी दुर्गावती प्रशिक्षण अकादमी
  • Rani Durgavati Training Academy
  • जनजातीय विकास
  • Tribal Development
  • कौशल विकास प्रशिक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग