केंद्र ने बजट में मध्य प्रदेश के लिए कर दी रेल सुविधाओं की बारिश, जानें प्रदेश को कितनी मिली राशि

Sandeep Kumar | Jul 24, 2024, 23:10 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-24T230040.204
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-24T230040.204

एमपी में रेलवे की सुरक्षा की दृष्टि से भी काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भोपाल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं...

केंद्र सरकार ने हाल में 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। NDA सरकार ने मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए 14 हजार 738 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार का आभार माना। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के हितों का ध्यान रखा है। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए 81 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई, जिससे यह कार्य चल रहे हैं।

भोपाल सांसद ने उठाई स्टेशन बनाने की मांग

बुधवार को बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पहली बार संसद में बोलते हुए भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बैरसिया वाया गुना अशोकनगर तक रेल लाइन सर्वे कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित के इस मुद्दे को इसी बजट में शामिल किया जाए। जिससे बैरसिया में रेल लाइन का सर्वे किया जाकर लोगों को जल्द से जल्द रेल सुविधा का लाभ मिल सके।

बैरसिया की जनता रेल सुविधा से वंचित

सांसद ने संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि आज जब पूरे देश में रेल नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है, बैरसिया की जनता रेल सुविधा से अब तक वंचित है। बता दें रेल लाइन सुविधा से जुड़ने के बाद बैरसिया ग्रामीण इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार, व्यवसाय को गति मिलेगी।

भोपाल डिवीजन में लगाए जा रहे CCTV

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का प्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। बता दें, प्रदेश में रेलवे की सुरक्षा की दृष्टि से भी काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भोपाल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी लगाए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • रेल सुविधाओं की बारिश
  • एमपी में रेल सुविधा की बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा