हिट एंड रन एक्ट पर केंद्र ने लिखित में दिया पत्र, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने CM को लिखा- ड्राइवरों को भड़काने विरोधी चला रहे गलत मैसेज
Pratibha Rana | Jan 10, 2024, 24:00 IST
हिट एंड रन एक्ट पर केंद्र ने लिखित में दिया पत्र, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने CM को लिखा- ड्राइवरों को भड़काने विरोधी चला रहे गलत मैसेज
हिट एंड रन एक्ट में संशोधनों को लेकर नए साल में हड़ताल पर जा चुके ड्राइवरों के बाद बीच-बीच में अफवाहों का दौर गर्म है। जबलपुर में भी इसी तरह अफवाह के चलते मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर फिर भीड़ उमड़ पड़ी।
संजय गुप्ता, INDORE. हिट एंड रन एक्ट में संशोधनों को लेकर नए साल में हड़ताल पर जा चुके ड्राइवरों के बाद बीच-बीच में अफवाहों का दौर गर्म है। जबलपुर में भी इसी तरह अफवाह के चलते मंगलवार (9 जनवरी) को पेट्रोल पंपों पर फिर भीड़ उमड़ पड़ी। इसे लेकर अब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने पत्र लिखकर सीएम डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि वह इस तरह के अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लें।
केंद्र सरकार के गृह विभाग ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रेसीडेंट अमृतलाल मदान को पत्र लिखकर दे दिया है। इसमें कहा गया है कि हिट एंड रन एक्ट को लेकर भारत न्याय संहिता की धार के प्रावधान 106 (2) में दस साल की सजा संबंधी प्रावधान को बिना एसोसिएशन के चर्चा के लागू नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार के अंडर सेक्रट्री सुबोध द्वारा यह पत्र दिया गया है।
अध्यक्ष इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन इन्दौर और चेयरमेन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली सीएल मुकाती ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता 2023 हिट एंड रन कानून अभी लागू नहीं हुआ है। केंद्र ने लिखकर दे दिया है कि जब भी लागू करेंगे या संशोधन करेंगे तब ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। फिर भी कुछ संगठन वाहन चालक भाइयों को हड़ताल के लिए प्रेरित कर रहे है और सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ राजनीतिक पार्टी और देश विरोधी लोग भी इसमे सम्मलित हो गए हैं। वाहन चालकों का कोई नेता नहीं है ऐसे में वह सोशल मीडिया से जुड़े रहकर उन्हें मानते हैं। चालक भाइयों के कंधो पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं। हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से और राज्य सरकार से निवेदन करना चाहते है की भ्रामक प्रचार प्रसार और वाहनों को रोकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें, ताकि हमारा ट्रांसपोर्ट व्यापार और देश की अर्थव्यवस्था दोनों ही प्रभावित नहीं हो।
केंद्र ने यह लिखकर दे दिया है एसोसिएशनों को
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने यह कहा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari