केंद्रीय कर्मचारियों की मौज: बैंक हड़ताल के चलते 25 सितंबर को ही खाते में आ जाएगी सैलरी
Aman Vaishnav | Sept 24, 2026, 08:50 IST
केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस मिलेगी सैलरी
28 से 30 सितंबर तक बैंकों की देशव्यापी हड़ताल के चलते केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25 सितंबर को ही एडवांस सैलरी और पेंशन मिल जाएगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी जल्दी मिलेगी।
- यह सैलरी 25 सितंबर 2026 को ही खाते में आएगी।
- वजह है बैंकों की तीन दिन की हड़ताल।
- नाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल बुलाई है।
- पेंशनभोगियों और सभी विभागों के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
सैलरी क्यों आएगी जल्दी
आमतौर पर सैलरी महीने के आखिरी कामकाजी दिन क्रेडिट होती है। अगर वह दिन शनिवार, रविवार या छुट्टी हो, तो एक दिन पहले पैसा आता है। लेकिन इस बार बैंकों में हड़ताल के चलते तारीख पहले कर दी गई है।
तीन दिन की बैंक हड़ताल
यह हड़ताल ठीक उसी समय हो रही है, जब 30 सितंबर को बैंकों की छमाही क्लोजिंग होनी है। इसी वजह से सरकार ने सैलरी पहले देने का फैसला किया है, ताकि कर्मचारियों को दिक्कत न हो।
किसने जारी किया आदेश
यह आदेश सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों पर लागू होगा। इसमें डिफेंस, डाक और दूरसंचार विभाग भी शामिल हैं। यह मेमोरेंडम बैंक हड़ताल को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।
किन्हें मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार के औद्योगिक श्रमिकों की मजदूरी भी 25 तारीख को ही आएगी। रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन भी इसी दिन ट्रांसफर होगी। यह पेंशन बैंकों और पे एंड अकाउंट्स ऑफिस के जरिए दी जाएगी।
अक्टूबर में होगा एडजस्ट
मतलब अगर 26 से 30 सितंबर के बीच कोई नया भत्ता, एरियर या ओवरटाइम का पैसा बनता है, तो वह बकाया राशि अक्टूबर की सैलरी में जोड़कर दी जाएगी। इससे किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं होगा।
बैंकों पर हड़ताल का असर
इससे कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान पैसों की दिक्कत नहीं होगी। पेंशनभोगियों के लिए भी यह फैसला राहत भरा है, क्योंकि उनकी जरूरतें अक्सर समय पर पैसा मिलने पर निर्भर करती हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्या फिर से लौटने वाले हैं कैश वाले दिन? जानें डिजिटल पेमेंट पर क्यों छिड़ा घमासान
10 गुना ज्यादा दाम पर बिक रही दवाएं, सुप्रीम कोर्ट बोला- मरीजों से कर रहे दिनदहाड़े डकैती
BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिप्लब कुमार देब बने MP के प्रभारी, रेखा वर्मा सह-प्रभारी
स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ
By Sanjay Gupta
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
By Ashish Bhardwaj
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
By Aman Vaishnav
एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा
By Arohi Raj
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
By Jyoti Mahender Bhardwaj