जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 23, 2026, 12:15 IST
Share
<br>जयपुर में सांड से मौत
जयपुर में सांड से मौत

जयपुर में आवारा सांड की टक्कर से गिर्राज प्रसाद शर्मा की मौत के मामले में कोर्ट ने 61.35 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया। जयपुर हेरिटेज नगर निगम, जयपुर कलेक्टर और स्वायत्त शासन विभाग की संयुक्त जिम्मेदारी तय की गई। मुआवजा राशि पर 4 अप्रैल 2023 से 6 प्रतिशत साधारण ब्याज भी देना होगा।

जयपुर में आवारा सांड की टक्कर से जान गंवाने वाले गिर्राज प्रसाद शर्मा के परिवार को 61.35 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। जयपुर महानगर द्वितीय की एडीजे-8 कोर्ट ने इस मामले में जयपुर हेरिटेज नगर निगम, जयपुर कलेक्टर और स्वायत्त शासन विभाग के सचिव की संयुक्त जिम्मेदारी तय की है।

छह फीसदी ब्याज के साथ देना होगा मुआवजा

अदालत ने तीनों पक्षों को निर्देश दिया है कि मृतक के आश्रितों को 4 अप्रैल 2023 से 6 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ मुआवजा राशि अदा की जाए। कोर्ट ने यह आदेश मृतक की पत्नी रेखा देवी की ओर से पेश किए गए फैटल एक्सीडेंट मुआवजा दावे का निस्तारण करते हुए दिया।

राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में 63% मतदान, मांगता सबसे आगे, रानी स्टेशन में सबसे कम | Rajasthan Panchayat Elections: 63% Voting in First Phase, Mangta Leads, Rani Station Lowest
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 63% मतदान, मांगता में सर्वाधिक तो रानी स्टेशन में सबसे कम मतदान
22 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में 22 अक्टूबर को पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। इस दौरान 104 पंचायत समितियों में औसतन 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति में सबसे अधिक 79.55 प्रतिशत मतदान हुआ। वही पाली में रानी स्टेशन पंचायत समिति में सबसे कम 40.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गिर्राज प्रसाद शर्मा 13 नवंबर 2022 को रामगढ़ मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक आवारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गए और उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने तीन विभागों के खिलाफ किया दावा

गिर्राज प्रसाद की मौत के बाद परिजनों ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम, जयपुर जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन विभाग के सचिव को पक्षकार बनाते हुए क्षतिपूर्ति का दावा पेश किया था। परिजनों ने हादसे के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय कर मुआवजा देने की मांग की थी।

जयपुर मेट्रो फेज-2 टेंडर पर सवाल: अदाणी समूह की कंपनी सबसे कम बोलीदार, प्रोजेक्ट की रफ्तार पर ग्रहण? | Jaipur Metro Phase-2 Tender Questions: Adani Group Company Lowest Bidder, Project Speed Hindered?
पीएम के शिलान्यास के बाद भी जयपुर मेट्रो के टेंडरों पर सवाल, अदाणी समूह की कंपनी 921 करोड़ के ठेके की दौड़ में सबसे आगे
21 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर मेट्रो फेज-2 के करीब 13 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में अलग-अलग निर्माण पैकेजों की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। अदाणी समूह की Cemindia Projects ने एयरपोर्ट के नीचे सुरंग बनाने के पैकेज में 921.63 करोड़ रुपए की सबसे कम बोली लगाई है। मेट्रो फेज-2 से जयपुर के औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम ने निजी फर्म पर डाली जिम्मेदारी

नगर निगम ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गिर्राज प्रसाद की मौत आवारा सांड की टक्कर से नहीं, बल्कि किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। निगम ने यह भी दलील दी कि आवारा पशुओं को पकड़ने का काम एक निजी फर्म को ठेके पर दिया गया था। इसलिए मुआवजे के दावे को उसके खिलाफ खारिज किया जाना चाहिए।

पुलिस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को माना अहम

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की रोजनामचा रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विचार किया। इन दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट ने माना कि गिर्राज प्रसाद को आवारा सांड ने टक्कर मारी थी और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हुई। अदालत ने इसके लिए नगर निगम, कलेक्टर और स्वायत्त शासन विभाग की संयुक्त जिम्मेदारी तय की।

रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है | Ritu Barala Case: Why Jaipur Police Did Not Register Zero FIR? Know What the Law Says
रितु बराला केस: जयपुर पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की जीरो FIR? जानिए कानून क्या कहता है
21 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
रितु बराला के साथ मारपीट का मामला कानूनी और राजनीतिक बहस का कारण बन गया है। कांग्रेस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। धरने के बाद कांग्रेस ने अदालत जाने का निर्णय लिया है। जीरो FIR का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की शिकायतों को जल्दी दर्ज करना है।

आगे क्या?

अदालत के आदेश के अनुसार, मृतक के आश्रितों को निर्धारित मुआवजा राशि पर 4 अप्रैल 2023 से 6 प्रतिशत साधारण ब्याज भी दिया जाना है। यह फैसला आवारा पशुओं से होने वाले हादसों में प्रशासनिक जिम्मेदारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के सवाल पर महत्वपूर्ण है।

कोटा नहर हादसा: दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव | Kota Canal Accident: Boat Capsized During Durga Immersion, Bodies of Four Youths Found After 18 Hours
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
21 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते समय एक नाव के पलटने से चार युवक डूब गए। घटना के बाद बचाव दल ने लगभग 18 घंटे में चारों शवों को निकाल लिया। यह दुर्घटना निर्धारित किए गए विसर्जन स्थल पर नहीं करने के कारण हुई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही विसर्जन करें।

Tags:
  • जयपुर आवारा सांड हादसा
  • 61.35 लाख मुआवजा
  • गिर्राज प्रसाद शर्मा
  • जयपुर हेरिटेज नगर निगम
  • एडीजे-8 कोर्ट जयपुर
  • आवारा पशु दुर्घटना
  • राजस्थान कोर्ट फैसला
  • रेखा देवी मुआवजा दावा
  • Jaipur Stray Bull Case
  • Jaipur Compensation News
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
झांकी दिखाने के बहाने बच्चे का अपहरण, नरबलि के लिए 9 बार चाकू से हमला; मरा समझकर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

By Arohi Raj

झांकी दिखाने के बहाने बच्चे का अपहरण, नरबलि के लिए 9 बार चाकू से हमला; मरा समझकर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार

By Aman Vaishnav

एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार
तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं

By Jageshwar prasad

तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं
दुर्ग यूनिवर्सिटी में शुरू होगी कृषि विज्ञान की पढ़ाई, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी, जानें सीटों का पूरा गणित

By Harrison Masih

दुर्ग यूनिवर्सिटी में शुरू होगी कृषि विज्ञान की पढ़ाई, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी, जानें सीटों का पूरा गणित
इक्कीस IAS अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों में निवेश तलाशने की जिम्मेदारी, DORA के निर्देशों पर करेंगे काम

By Jageshwar prasad

इक्कीस IAS अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों में निवेश तलाशने की जिम्मेदारी, DORA के निर्देशों पर करेंगे काम