केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रदेश को बड़ा तोहफा, सीएम ने जताया आभार

Madhav Singh | Published:
Share
nitin gadkari gift for mp
nitin gadkari gift for mp

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दीपावली के पहले ही प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 607.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे को मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को दिवाली से पहले बड़ी सौगात देते हुए 607.36 करोड़ रुपए की लागत से 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे को मंजूरी दी है। यह लेन जबलपुर रिंग रोड-पैकेज V से जुड़ी है। वहीं प्रदेश को मिली सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

जबलपुर में आवागमन होगा आसान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर रिंग रोड-पैकेज V से 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे के विकास के लिए 607.36 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। बताया गया है कि यह खंड मार्ग जबलपुर रिंग रोड और रेवा, जबलपुर और रायपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जबलपुर शहर में भीड़भाड़ कम होगी।

बेटे के राजनीति join करने पर बोले गडकरी, उसे यह तो करना ही होगा

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने?

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, मध्य प्रदेश में जबलपुर रिंग रोड-पैकेज V से 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे के विकास, क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा रोजगार के नए अवसरों का भी निर्माण होगा। यह परियोजना जबलपुर और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षितता सुनिश्चित करेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश , मंच पर भाषण के दौरान गिरे , अब कैसी है तबीयत ?

सीएम ने जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए लिखा कि, प्रदेश के विकास को गति व नई सौगात प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार।

फैक्ट चेक : नितिन गडकरी ने कहा स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स हो फ्री, जानें इस बयान की सच्चाई

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जताया आभार

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, इस अनुपम सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आपका धन्यवाद।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • Diwali
  • नितिन गडकरी
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर