पूर्व जनपद सीईओ युक्ति शर्मा का कारनामा, तबादला हुआ तो सरकारी सामान ऑटो में लादकर ले गईं

Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 11:16 IST
Share
yukti sharma
yukti sharma

मध्य प्रदेश के रायसेन में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटाई गईं पूर्व सीईओ युक्ति शर्मा के खिलाफ अब चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की पूर्व सीईओ युक्ति शर्मा ने ट्रांसफर के बाद सरकारी सामान पर ही हाथ साफ कर दिया। वे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटाई गईं थीं, इसके बाद वे अब फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल ट्रांसफर के बाद, उन्होंने सरकारी सामान ऑटो में भरकर कहीं और शिफ्ट कर दिया। अब जिला पंचायत सीईओ वृंदावन मीणा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

पद से हटाने के लिए 84 दिन चली थी हड़ताल

जनपद सचिवों और कर्मचारियों ने लगातार 84 दिनों तक हड़ताल कर युक्ति शर्मा को पद से हटाने की मांग की थी। उन पर हर सरकारी काम में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। इसके बाद, सरकार ने 27 अगस्त 2024 को उनका तबादला शिवपुरी के पोषण आहार संयंत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कर दिया। तबादले की सूचना मिलते ही, उन्होंने ऑटो में कार्यालय का सामान रखा और वहां से रवाना हो गईं।

जनपद ऑफिस ने पूर्व सीईओ को नोटिस भेजा

जनपद पंचायत कार्यालय ने 4 अक्टूबर 2024 और 3 मार्च 2025 को युक्ति शर्मा को नोटिस भेजकर सरकारी सामान वापस करने को कहा। जनपद ऑफिस से कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, इंडक्शन, कुकर, बेड, गद्दा समेत कई चीजें गायब कर दी गई थीं। हालांकि, उन्होंने सिर्फ बेड को लेकर जवाब दिया कि अगर इसका जनपद में कोई आधिकारिक बिल है तो दिखाया जाए। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि बेड कुछ सचिवों ने खुद उपलब्ध कराया था, ताकि सीईओ अपनी बच्ची के साथ आराम कर सकें।

यह भी पढ़ें: Ti से मारपीट के विरोध में आए रिटायर पुलिस अधिकारी, मांगा न्याय

नई सीईओ एफआईआर के लिए पुलिस को लिखा पत्र

वर्तमान जनपद सीईओ वृंदावन मीणा ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर पूर्व सीईओ युक्ति शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया है। इस पत्र की प्रतिलिपि रायसेन कलेक्टर को भी भेजी गई है। इस मामले पर थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह राजपूत ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PWD का रिश्वतखोर SDO गिरफ्तार, इस काम के लिए मांग रहा था 40 हजार रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh News
  • Raisen News
  • रायसेन
  • Raisen
  • जनपद सीईओ
  • janpad
  • औबेदुल्लागंज
  • Yukti Sharma
  • युक्ति शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग