PWD का रिश्वतखोर SDO गिरफ्तार, इस काम के लिए मांग रहा था 40 हजार रुपए

Rohit Sahu | Published:
Share
pwd bribe case
pwd bribe case

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां PWD का रिश्वतखोर SDO रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। PWD विभाग के उपसंभागीय अधिकारी (SDO) देवदत्त शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने यह रिश्वत बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से मांगी थी। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

बील पास कराने के लिए मांगे थे 40 हजार

PWD विभाग के SDO ने ठेकेदार से बिल पास करने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसका सौदा 25 हजार में तय हुआ था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस और EOW टीम को कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
bribe case shyopur
bribe case shyopur


कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप

रिश्वतखोरी के इस खुलासे के बाद PWD विभाग में हड़कंप मच गया है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी भय का माहौल है। लोकायुक्त पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: इंदौर लोकायुक्त ने अब पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन नपती के लिए मांगे 40 हजार

भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती जारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में कई सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ छापेमारी की गई है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का माइनिंग इंस्पेक्टर पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने हटाया

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • EOW
  • रिश्वतखोर अधिकारी
  • श्योपुर
  • PWD
  • bribe case
  • रिश्वतखोर अधिकारी पर कार्रवाई
  • madhya pradesh samachar
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर