छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश पर महादेव सट्टा एप के संचालक से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप, बड़ा सवालः क्या ED कर सकती है पूछताछ?

Jitendra Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश पर महादेव सट्टा एप के संचालक से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप, बड़ा सवालः क्या ED कर सकती है पूछताछ?
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश पर महादेव सट्टा एप के संचालक से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप, बड़ा सवालः क्या ED कर सकती है पूछताछ?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सीएम भूपेश बघेल पर महादेव सट्टेबाजी एप के संचालक से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा है।

BHOPAL. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सीएम भूपेश बघेल पर महादेव सट्टेबाजी एप के संचालक से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा है। सवाल यह है कि इस मामले में सीएम रहते क्या ईडी भूपेश बघेल से पूछताछ कर सकती है? पहले के मामलों को देखें तो पता चलता है कि ऐसा भी हुआ है कि एजेंसियों ने सीएम रहते नेताओं से पूछताछ की। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाला मामले में लंबी पूछताछ हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी गोधरा कांड मामले में यही सब हो चुका है। साल 2010 में उनसे गुजरात दंगों के मामले में एसआईटी ने 9 घंटे तक पूछताछ की थी, उस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

पीएम नरेंद्र मोदी से गुजरात में हुई थी पूछताछ

गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी से भी 2010 में एसआईटी ने पूछताछ की थी। 27 मार्च 2010 को हुई यह पूछताछ भी करीब 9 घंटे से ज्यादा चली थी। नरेंद्र मोदी से 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर पूछताछ हुई थी, जिसमें SIT ने 100 सवाल पूछे थे। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने एसआईटी की तरफ से ऑफर की गई चाय तक लेने से इनकार कर दिया था।

भारत का संविधान और कानून सुप्रीम हैः मोदी

बता दें कि एसआईटी पूछताछ के बाद तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों की जांच के लिए जो एसआईटी की रचना की है, एसआईटी ने मुझको एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें 27 तारीख को मिलने के लिए बताया था। आज मैं एसआईटी के सामने प्रस्तुत हूं। उन्होंने मुझसे से विस्तार से बातचीत की है। वो जो सवाल पूछ रहे थे, उनका मैं जवाब दे रहा था। मैंने पहले ही कहा है कि भारत का संविधान और कानून सुप्रीम है। एक नागरिक और मुख्यमंत्री होने के नाते मैं कानून से बंधा हुआ हूं।

ऐसे समझें गुजरात दंगा मामला

अक्टूबर 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए थे। फरवरी 2002 में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे में आग लगा दी गई, जिसमें करीब 59 कार सेवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद मुस्लिम समुदाय पर इस घटनाक्रम का आरोप लगा। इसके ठीक बाद गुजरात के कई इलाकों में दंगे फैल गए। कई लोगों के घर जला दिए गए और सैकड़ों लोगों की हत्या भी कर दी गई। करीब एक हजार लोगों की इन दंगों में मौत हुई थी, जिनमें 700 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के थे। गुजरात दंगों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को भड़कती हिंदू भावनाओं को नहीं रोका। जिसके कारण यह कत्लेआम हुआ। हालांकि, लंबी कानूनी लड़ाई और जांच के बाद नरेंद्र मोदी को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई।

केजरीवाल से 9 घंटे हुई थी पूछताछ

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाला मामले में लंबी पूछताछ हुई है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी मुख्यमंत्री पर ऐसे आरोप लगे हों, पहले भी देश में कई मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सीबीआई की तरफ से समन किया गया था। इस मामले में पहले ही दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो भी चुकी है। अब सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल को दोबारा पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • operator of Mahadev Satta App
  • accused of taking Rs 508 crore
  • ED may interrogate
  • महादेव सट्टा एप के संचालक
  • 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप
  • ED कर सकती है पूछताछ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं