MP में फिर फैला चड्डी-बनियान गैंग का खौफ, पॉश कॉलोनी को बना रहे निशाना

Siddhi Tamrakar | Nov 07, 2024, 10:52 IST
Share
चड्डी-बनियान गैंग 1
चड्डी-बनियान गैंग 1

प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक बार फिर चड्डी-बनियान गैंग एक्टिव हो गया है। बीते दिनों यह गैंग खंडवा की एक कॉलोनी में घुस गई, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। इस घटना से पहले इस गैंग ने एक गोदाम में भी चोरी की थी। जानें पूरा मामला..

मध्य प्रदेश में एक बार फिर चड्डी-बनियान गैंग एक्टिव हो गया है। कुछ दिन पहले यह चोर खंडवा की केशर सिटी पॉश कॉलोनी में घुसे थे, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। इस घटना से पहले भी इस गैंग ने एक गोदाम में चोरी की थी।

चोर जहां चोरी करने गए थे वह पवन दीक्षित नामक शख्स का आवास है। उनका कहना है कि भगवान की कृपा रही कि हम बच गए। यह करीब 10 लोग थे और वो कटर की मदद से खिड़की से अंदर आ गए। घर के बच्चों को उस समय कुछ आवाज आई तो बच्चों ने बाहर जाकर देखा कि काली ड्रेस पहने हुए कुछ लोग बाहर खड़े थे। उन लोगों ने अपना मुंह ढका हुआ था। जब बच्चों ने पूछा कि क्या काम है तो वह पानी पीना का बहाना बनाने लगे। इससे पहले बच्चे कुछ बोल पाते वह भाग निकले। जब वो भाग रहे थे को कॉलोनी के लोगों ने उन्हें देख लिया।

इंदौर में चड्‌डी बनियान गैंग ने गार्ड को बांधकर आधा दर्जन जगहों पर की वारदात, गिरोह के सक्रिय होने से पुलिस अलर्ट

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पवन दीक्षित ने कहा कि अगर कॉलोनी के लोग सतर्क न होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने पीछे के घर में भी घुसने की कोशिश की थी, लेकिन जैसे ही वे भागे, उन्होंने अपने साथियों को इशारा कर दिया, जिससे बाकी चोर भी चौकस हो गए और वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस स्टाइल में चोरों ने बांट रखा था इलाका, ऐसे देते चोरी को अंजाम

90 के दशक से हैं सक्रिय

इस गैंग का इतिहास 90 के दशक से जुड़ा हुआ है, जब यह मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में लूटपाट और चोरी के लिए कुख्यात था। यह गैंग आम चोरों से अलग होता है क्योंकि ये चड्डी और बनियान पहनकर चोरी करते हैं, उनका मानना है कि यह तरीका उन्हें चोरी में सफलता दिलाता है। वे अपने शरीर पर तेल लगाकर जाते हैं, जिससे पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात
  • चड्डी-बनियान गैंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज