इंदौर के 25 करोड़ के भ्रष्ट बेलदार असलम के खिलाफ चालान पेश, जेल भेजे जाने के डर से कोर्ट ही नहीं पहुंचा

Pratibha Rana | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर के 25 करोड़ के भ्रष्ट बेलदार असलम के खिलाफ चालान पेश, जेल भेजे जाने के डर से कोर्ट ही नहीं पहुंचा
इंदौर के 25 करोड़ के भ्रष्ट बेलदार असलम के खिलाफ चालान पेश, जेल भेजे जाने के डर से कोर्ट ही नहीं पहुंचा

लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के बर्खास्त करोड़पति बेलदार असलम खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का चालान पेश कर दिया।

संजय गुप्ता, INDORE. लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के बर्खास्त करोड़पति बेलदार असलम खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का चालान पेश कर दिया। लोकायुक्त ने चालान पेश करने की सूचना असलम को भेज दी थी, लेकिन कोर्ट कहीं जेल ना भेज दे, इस शंका में वह चालान पेश होने के वक्त हाजिर ही नहीं हुआ। उसने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा रखी है। छापे के दौरान उसके पास 25 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली थी, जबकि वेतन मात्र 18 हजार रुपए था। 16 साल की नौकरी में उसे केवल 22 लाख रुपए का वेतन मिला था, और संपत्ति उससे कई गुना पाई गई थी।

WhatsApp Image 2023-09-28 at 11.25.37 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-28 at 11.25.37 AM.jpeg

ईडी भी अटैच कर चुका है संपत्ति

वहीं असलम की पांच करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा भी अटैच की जा चुकी है। ईडी ने जो संपत्ति अटैच की है उसमें 1 किलो से ज्यादा सोना, 4 प्लॉट, खेती की जमीन और 25 लाख कैश शामिल है। वहीं बेलदार के घर में होम थियेटर और पांच लाख रुपए के बकरा-बकरी भी मिले थे। ‌ईडी ने उस पर मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज किया था। ईडी ने भी चालान पेश कर दिया। ईडी के मामले में उसकी पत्नी की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। अगस्त 2018 में तत्कालीन एसपी दिलीप सोनी के निर्देशन में असलम के यहां छापा मारा गया था। उस वक्त 25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था।

WhatsApp Image 2023-09-28 at 11.25.36 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-28 at 11.25.36 AM.jpeg

पिता की जगह मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, सात बार हुआ था सस्पेंड

2003 में पिता की मौत के बाद असलम खान को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 16 साल की नौकरी में उसे वेतन-भत्तों के रूप में करीब 22 लाख रुपए ही मिले थे। अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी में लगा असलम सात बार निलंबित हो चुका था। रसूखदारों, राजनीतिक आकाओं और कुछ चुनिंदा अफसरों की शह पर वह बहाल होता गया और कमाई वाले पदों पर नियुक्तियां लेता रहा। छापे के बाद तत्कालीन संभागायुक्त डा पवन शर्मा ने उसे बर्खास्त कर दिया था। हालांकि असलम अभी भी कुछ बिल्डिंग अफसर, बिल्डिंग निरीक्षक के संपर्क में रहता है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Lokayukta Police
  • Beldar Aslam Khan
  • challan presented against Aslam
  • इंदौर लोकायुक्त पुलिस
  • बेलदार असलम खान
  • असलम के खिलाफ चालान पेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा