मध्य प्रदेश में बारिश के आसार, ओले गिरने की भी आशंका, छत्तीसगढ़ में जारी है कड़ाके की ठंड का दौर!
Pratibha Rana | Dec 28, 2023, 24:00 IST
मध्य प्रदेश में बारिश के आसार, ओले गिरने की भी आशंका, छत्तीसगढ़ में जारी है कड़ाके की ठंड का दौर!
मध्य प्रदेश में दिसंबर की विदाई और नए साल का आगमन बारिश के साथ हो सकता है। प्रदेश में मौसम के मिजाज में जबरदस्त बदलाव आने के आसार हैं। बादल छाने लगेंगे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में दिसंबर की विदाई और नए साल का आगमन बारिश के साथ हो सकता है। प्रदेश में मौसम के मिजाज में जबरदस्त बदलाव आने के आसार हैं। बादल छाने लगेंगे। प्रदेश में बारिश के साथ-साथ नए साल में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर कश्मीर,उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक अधिकतर राज्यों पर कोहरे का साया है।
गुरुवार के लिए ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में अति घना कोहरा, जबकि अशोकनगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, विदिशा, भोपाल, शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों मध्यम से घना कोहरे छाने का अलर्ट जारी किया है। बता दें, वर्तमान में अफगानिस्तान, ईरान के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश में सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 29 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। भोपाल में आगामी दिनों में और ठंड भी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ दिन में कुहासा देखने को मिलेगा।
मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के भी मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्से में घना कोहरा छाया रहेगा। रात में पारा गिरने की वजह से ठंड और ज्यादा महसूस होगी। वहीं बुधवार (27 दिसंबर) को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
फिर बदलेगा MP का मौसम
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari