चंदौरी सेक्स कांड : एसआई समेत 6 को उम्र कैद, 12 साल बाद आया फैसला
Jitendra Shrivastava | Aug 01, 2024, 19:12 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के चंदौरी में 12 साल पहले हुए सेक्स स्केंडल में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं इस फैसले में चार लोगों को बरी भी किया गया है...
चंदौरी सेक्स कांड : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बहुचर्चित चंदौरी सेक्स कांड में गुरुवार, 1 अगस्त को विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी केएस बारिया की अदालत ने फैसला सुनाते हुए 6 लोगों के आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला करीब 12 साल बाद सुनाया गया है। वहीं इस मामले के चार लोगों को अदालत ने अपने फैसले में बरी कर दिया हैं।
2011-12 में जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले चंदौरी में ये बहुचर्चित सेक्स कांड हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को आरोपी बनाकर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था और प्रकरण को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया था।
कोर्ट ने गुरुवार, 1 अगस्त को फैसले की आखिरी सुनवाई में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी एएसआई मेघराम श्रीनिल, आरक्षक निकलेश ठाकुर, राजुल कोटाग्ले, कमलेश पटले के साथ दो और को आजीवन कारवास की सजा से दंडित किया है। इस मामले में न्यायाधीश ने शंशाक माहुले, हितेन्द्र चौहान, जमुना बाई और गीता बाई को बरी कर दिया है।
वारासिवनी के चंदौरी में हुआ था सेक्स कांड
फैसले की आखिरी सुनवाई में सुनाया फैसला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari