छतरपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, 20 से ज्यादा लोग झुलसे

Ravi Singh | Nov 17, 2024, 17:48 IST
Share
chhatarpur gas cylinder blast
chhatarpur gas cylinder blast

छतरपुर के बस स्टैंड पर एक पेटिज ठेले पर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हुआ है। ब्लास्ट में 20 से ज्यादा लोगों के झुलसने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह हादसा छतरपुर के बिजावर बस स्टैंड के पास हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी को छतरपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक पेटीज ठेले पर हुआ।

सिलेंडर से लीक हो रही थी गैस

छतरपुर में रविवार का बाजार होने के कारण बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी। साहू नाम का व्यक्ति बस स्टैंड पर पेटीज बेच रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेले पर रखा गैस सिलेंडर लीक होने लगा।

यह गैस चारों तरफ फैल गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। आशंका है कि घायलों में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे भी हो सकते हैं। क्योंकि बच्चों को पेटीज काफी पसंद होती है और घटना के समय वहां बड़ी संख्या में बच्चे रहे होंगे।

पहले भी हो चुके हैं ब्लास्ट

इससे पहले जून में मध्य प्रदेश के धार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 1 थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्र छाया कॉलोनी में एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के बाद 6 गैस सिलेंडर में धमाके हुए। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

अक्टूबर में छतरपुर के हरपालपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। बताया गया था कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी।

thesootr links

'द सूत्र' की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • cylinder blast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा