छतरपुर में दिनदहाड़े महिला-बच्चों का अपहरण, पति को पीटा, कांग्रेस बोली-ये जंगलराज
Rohit Sahu | Jun 22, 2025, 09:12 IST
mp chhatarpur
छतरपुर जिले के शुमेडी गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी और उसकी पत्नी व बच्चों को अगवा कर लिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा एमपी में जंगलराज चल रहा है।
MP News:छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। बेखौफ बदमाशों ने पहले पति से मारपीट की और, फिर उसकी पत्नी और बच्चों को जबरन उठाकर ले गए। घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव से गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की और प्रदेश की कानून व्यवस्था को जंगलराज बताया।
हमलावरों की संख्या 10 से 15 के बीच बताई गई है। आरोपियों में मुख्य नाम संजय सिंह राजपूत का सामने आया है। ये सभी बदमाश लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे। उन्होंने न सिर्फ फायरिंग की बल्कि पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की। गांव में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला और बच्चों को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया।
छतरपुर पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना का वीडियो शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने एमपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा किमहिला उत्पीड़न के चिंताजनक आंकड़ों के बाद भी मप्र की कानून व्यवस्था बदहाली के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है! पता नहीं मुख्यमंत्री अपने गृहमंत्री से सवाल क्यों नहीं करते?
दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह विभाग भी अपने पास रखा है। ऐसे में एमपी में बढ़ते क्राइम को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री पर सवाल उठना लाजमी है।
हरिराम ने बताया कि आरोपी संजय लंबे समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। शुक्रवार को भी वह घर के सामने बैठा था, मना करने पर शनिवार को साथियों के साथ पहुंचा और पत्नी-बच्चों को उठा ले गया।
हरिराम के पिता ने बताया कि आरोपी संजय राजपूत, सूपा गांव का रहने वाला है और फिलहाल अपने मामा केहर सिंह के यहां रह रहा है, जिनका घर पीड़ित परिवार से सिर्फ पांच मकान दूर है। उन्होंने बताया कि संजय गांजा, शराब और हथियारों की अवैध तस्करी करता है, इसके खिलाफ कई शिकायतें थाने में दी गईं, लेकिन पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें...छतरपुर में दूल्हा बनी सोनम ने दुल्हन मानसी के साथ लिए सात फेरे, शपथ पत्र के जरिए जताई थी इच्छा
घटना खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में हुई, जो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संसदीय क्षेत्र है। इस वारदात ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर लोगों में भी आक्रोश है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को सरकार की कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा बताया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
वीडियो में महिला को घसीटते हुए दिखे बदमाश
इस सनसनीखेज घटना का वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने पहले खुलेआम फायरिंग की। आरोपियों ने महिला के पति हरिराम प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हरिराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पति के साथ मारपीट के बाद बदमाश उसकी पत्नी और बच्चों को उठाकर ले गए। वीडियो में बदमाश महिला को घसीटते हुए गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं। महिला के साथ बच्चों को भी बदमाश उठाकर ले गए।
मोहन के जंगलराज में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है!
बदमाश दिनदहाड़े निर्दोष लोगों पर हमला कर रहे हैं, औरतों और बच्चों को उठा ले जा रहे हैं, कानून का डर और राज दोनों समाप्त हो चुके हैं! #छतरपुर जिले में एक दर्जन से ज्यादा बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हुए एक महिला और बच्चे को उठा… pic.twitter.com/cj4ffhAeT4
— MP Congress (@INCMP) June 21, 2025
संजय सिंह राजपूत मुख्य आरोपी
दो आरोपी गिरफ्तार, महिला-बच्चों की तलाश जारी
जीतू पटवारी बोले- मोहन यादव गृहमंत्री से जवाब लें
अब #छतरपुर में महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण हो गया! आरोपी युवक साथियों के साथ पहुंचा, फायरिंग की, तीनों को जबरन कार में बैठाकर ले गया!
महिला उत्पीड़न के चिंताजनक आंकड़ों के बाद भी मप्र की कानून व्यवस्था बदहाली के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है! पता नहीं मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/CW7FUZOhZW
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 21, 2025
घटना को लेकर ये जानकारी आई सामने
हरिराम के पिता ने बताया कि आरोपी संजय राजपूत, सूपा गांव का रहने वाला है और फिलहाल अपने मामा केहर सिंह के यहां रह रहा है, जिनका घर पीड़ित परिवार से सिर्फ पांच मकान दूर है। उन्होंने बताया कि संजय गांजा, शराब और हथियारों की अवैध तस्करी करता है, इसके खिलाफ कई शिकायतें थाने में दी गईं, लेकिन पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें...छतरपुर में दूल्हा बनी सोनम ने दुल्हन मानसी के साथ लिए सात फेरे, शपथ पत्र के जरिए जताई थी इच्छा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का लोकसभा क्षेत्र
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman