धीरेंद्र शास्त्री बोले- गलत करोगे तो छत से घर जुदा हो ही जाएगा, नेहा सिंह ने सरकार को घेरा

Ravi Kant Dixit | Aug 23, 2024, 18:27 IST
Share
Dhirendra Shastri Neha Singh
Dhirendra Shastri Neha Singh

छतरपुर में सिटी कोतवाली पर पथराव के मामले में गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की हवेली पर बुलडोजर चलवा दिया था। इस मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

छतरपुर में पुलिस पर हमला और फिर आरोपी का घर तोड़े जाने के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पत्थरबाजी की घटना पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, निश्चित रूप से यह निंदनीय है। कानून के रखवाले (पुलिस) हमारी रक्षा करते हैं और हम उन्हें ही यदि असुरक्षित कर देंगे, उनके ऊपर किसी तरह का कृत्य करेंगे तो यह दर्शाता है कि यह अशिक्षा का भाव है। जो भी अशिक्षित होता है, वो विवाद करता है। जो शिक्षित होता है, वो संवाद करता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत में हमारे पूर्वजों ने संविधान को स्वीकार किया। इसलिए संविधान और कानून की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम यह भी कहना चाहेंगे कि भारत को कृपा करके भारत ही रहने दो, इसे बांग्लादेश और श्रीलंका बनाने की कोशिश मत कीजिए।

पुलिस और प्रशासन को दिया धन्यवाद

शास्त्री ने कहा, ये भारत है साहब...राम का राष्ट्र है। शांति का राष्ट्र है, यहां शांति से वार्तालाप किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन को धन्यवाद...उन्होंने सहनशीलता भी दिखाई और कृत्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई भी की। इससे एक नई लाइन खिंच गई कि यदि आप गलत करोगे तो 'छत से जुदा घर हो जाएगा...।' उन्होंने कहा, पुलिस वाले हमारे रक्षक हैं, यदि वो ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारी रक्षा कौन करेगा।

नेहा सिंह घर ढहाने की आलोचना की

उधर, कांग्रेस नेता हाजी शहजाद का घर तोड़े जाने पर भोजपुरी गायिका व कवियित्री नेहा सिंह राठौर ने कहा, बुलडोजर से न्याय की उम्मीद करने वाले लोग कुएं के उस मेंढक की तरह हैं, जो कुएं में सांप को बुलाकर विरोधियों के खात्मे और अपनी खुशहाली के सपने देखते हैं। बुलडोजर से सिर्फ तोड़ा जा सकता है...कभी इमारतों को...कभी न्याय-व्यवस्था को... कभी संविधान को तो कभी समाज और देश को। नेहा सिंह ने कहा, बुलडोजर सिर्फ अन्याय कर सकता है, न्याय करना न्यायपालिका का काम है।

क्या है मामला

दरअसल, छतरपुर में सिटी कोतवाली पर पथराव के मामले में गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की हवेली पर बुलडोजर चलवा दिया था। हवेली का निर्माण 20 हजार वर्ग फीट में बगैर अनुमति था। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जाती है। प्रशासन ने शहजाद के भाई पार्षद आजाद अली का घर भी जमींदोज कर दिया है।

नामजद 46 लोगों पर केस

गौरतलब है कि बुधवार को विवादित टिप्पणी से नाराज लोग ज्ञापन सौंपने छतरपुर कोतवाली पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कुल पांच लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद सरकार के निर्देश पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नामजद 46 लोगों पर केस दर्ज किया था। शहर में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया था।

ravikant dixit
ravikant dixit


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
  • नेहा राठौर
  • छतरपुर पुलिस हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा