छिंदवाड़ा में कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 बच्चियों की मौत, घर के पास खेल रही थीं मासूम

Vikram Jain | Aug 22, 2024, 18:30 IST
Share
Chhindwara 2 girls died
Chhindwara 2 girls died

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा के तामिया में कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों बच्चियां कच्चे के पास खेल रही थीं, इस दौरान दीवार ढह गई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में रीवा और सागर के बाद अब छिंदवाड़ा से दीवार से ढहने से बच्चों की मौत की घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की दबकर मौत हो गई। सांसद विवेक बंटी साहू ने बच्चियों की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी है। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

कच्चे घर के पास खेल रही थीं मासूम बच्चियां

पूरी घटना छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के पिपरधार गांव की है। यहां 3 और 4 साल की दो बच्चियां पुराने कच्चे मकान के पास खेल रही थीं, इस दौरान अचानक उन पर मकान की दीवार भराभरा कर गिर गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर बच्चियों को निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थीं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों बच्चियों के शव का परिवार को सौंप दिए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।

छिंदवाड़ा सांसद साहू ने जताया दुख

मासूम बच्चियों की मौत के बाद दोनों के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की खबर लगते ही छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू ने बच्चियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैय्या कराने का भरोसा दिया है। साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

बता दें कि तामिया के आदिवासी क्षेत्र में ज्यादातर भारिया परिवार रहते हैं। यहां ज्यादातर परिवार गरीब हैं, वे मिट्टी से घरों में रहते हैं। बारिश के दिनों में घरों की दीवारें गीली हो जाती हैं, जिसके चलते यहां हादसे होते रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhindwara News
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • छिंदवाड़ा दीवार हादसा
  • तामिया दीवार हादसा
  • दीवार में दबकर 2 बच्चियों की मौत
  • छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू
  • मासूम बच्चियों की मौत
  • chhindwara wall accident
  • tamiya wall collapsed
  • Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu
  • death of innocent girls
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा