छिंदवाड़ा में कुआं धंसा, 6 मजदूर दबे, SDERF की टीम कर रही रेस्क्यू
Ravi Singh | Jan 14, 2025, 20:04 IST
जेसीबी मशीन की मदद से हटा रहे मलबा Photograph: (the sootr)
छिंदवाड़ा में निर्माणाधीन कुआं अचानक ढह गया। मलबे में 6 लोग दब गए। 3 मजदूरों को समय रहते बचा लिया गया। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन मजदूर दब गए।
छिंदवाड़ा जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में मंगलवार 14 जनवरी शाम को एक निर्माणाधीन कुआं अचानक ढह गया। मलबे में 6 लोग दब गए। 3 मजदूरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन मजदूर दब गए। मौके पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी अजय पांडे और सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।
यह घटना मंगलवार दोपहर खुनाझिर खुर्द में हुई, जहां ऐश्रव वस्त्राणे के खेत में एक पुराना कुआं खोदने का काम चल रहा था। इसी काम के दौरान कुआं ढह गया और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के वक्त 6 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 3 मजदूर तो समय रहते बाहर आ गए, लेकिन बाकी 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
एसडीएम सुधीर जैन का कहना है कि पिछले तीन दिनों से यहां 5 से 6 मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में दबे मजदूरों में सुल्तानपुर, रायसेन के वासिद (18), बुदनी की शहजादी खान (50) और उसका बेटा रशीद (18) शामिल हैं। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूरों के आधे शव मलबे से बाहर दिखने लगे हैं और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। महिला शहजादी खान मदद के लिए चिल्ला रही है "मुझे बचाओ, मुझे बचाओ"।
मौके पर एसडीईआरएफ की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पूरी टीम को बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।
पुराना कुआं खोद रहे थे मजदुर
तीन दिनों से चल रहा था काम
बचाव कार्य जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari