छिंदवाड़ा : चिमटीपुर गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से दो की मौत, करीब 22 लोग बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

Sandeep Kumar | Jul 25, 2024, 17:26 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T172218.975
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T172218.975

छिंदवाड़ा जिले के चिमटीपुर गांव में स्थित कुएं का दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़े हैं। बारिश के दिनों में इसमें गंदा पानी जमा होता है। हालांकि गांव में दो मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने कुएं के पानी पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है...

छिंदवाड़ा के चिमटीपुर गांव में एक लोगों की मौत कारण बन रहा है। दरअसल इस कुएं में बारिश का गंदा आ रहा है इसी पानी को यहां स्थानीय रहवासी पी रहे हैं। पिछले 8 दिन की बात करें तो कुएं का पानी पीने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि करीब 22 लोग बीमार पड़ गए हैं।

लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंदा पानी पीने के बाद जब ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी को शासन प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि प्रशासन ने कुएं के पानी पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

अब तक दो की मौत

18 जुलाई को गंदे पानी से मौसूम की मौत हो गई थी, और दो दिन बाद यानी 20 जुलाई को गांव में एक और महिला ने दम तोड़ दिया। 21 जुलाई को एम्बुलेंस नहीं पहुंची, तो निजी वाहन से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरकत में आया प्रशासन

गांव में मौत के बाद सन्नाटा पसरा है। लोगों में दहश्त का माहौल है। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। गांव में डोर टू डोर सर्वे किया। इनमें से 22 लोग डायरिया से पीड़ित मिले। इनमें से कई लोगों का तामिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रुप से लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया है।

आबादी 250 के ऊपर

चिमटीपुर आदिवासी बाहुल्य गांव है। यहां की आबादी करीब 250 के ऊपर है। पहाड़ी इलाके में बसे इस गांव तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम है। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर चलना होता है। पूरी सड़क कच्ची है। गांव में कोई बीमार होता है, तो अंदर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। मरीज को मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • कुएं का गंदा पानी
  • चिमटीपुर गांव में कुएं का दूषित पानी
  • दूषित पानी से दो की मौत
  • चिमटीपुर आदिवासी बाहुल्य गांव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा