ठेकेदार से नपा अध्यक्ष बोलीं- चप्पलों से मारूंगी, कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो
Madhav Singh | Oct 24, 2024, 10:47 IST
nagar palika adhyaksh damua
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर एक ऑडियो शेयर किया है। ऑडियो में एक महिला और शख्स के बीच तीखी बातचीत सुनाई दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि ये ऑडियो छिंदवाड़ा जिले की दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर का है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर एक ऑडियो शेयर किया है। ऑडियो में एक महिला और शख्स के बीच तीखी बातचीत सुनाई दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि ये ऑडियो छिंदवाड़ा जिले की दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर का है। इस ऑडियो में किरण एक ठेकेदार को धमकाती सुनाई दे रहीं है। इसमें वह एक ठेकेदार से यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि अगर नगर पालिका के अंदर आए तो चप्पलों से मारूंगी। हालांकि मामला क्या है इसके बारे कुछ जानकारी कांग्रेस ने नहीं दी है।
एमपी कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि वायरल ऑडियो में जो महिला चप्पलों से पीटने की बात कह रही है। वह छिंदवाड़ा जिले की दमुआ से बीजेपी की नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले की दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर का यह वायरल ऑडियो सत्ता में जनप्रतिनिधियों के अहंकार को बताने के लिए काफी है। हालांकि ऐसा हाल पूरे प्रदेश में है, नीचे से ऊपर तक भाजपा के जनप्रतिनिधियों का अहंकार उनके सर चढ़कर बोल रहा है।
MP में प्राचार्य का विवादित ऑडियो वायरल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला
ऐसा ही एक बीजेपी नेता की दबंगई का मामला मध्यप्रदेश के मैहर में सामने आया था जहां एक बीजेपी नेता ने मां दुर्गी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में थप्पड़ मारने वाला युवक बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष बताया गया था।
निगम बिल घोटाले में फरार ठेकेदारों को संदेश- सामने मत आना हम बचा लेंगे, बड़े खिलाड़ियों का अब सामने आना मुश्किल
इसी प्रकार सिंगरौली में नाली को लेकर एक विवाद में टीआई के चेंबर में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान पार्षद पति अर्जुन गुप्ता, टीआई व नगर निगम के अधिकारियों के सामने ASI विनोद मिश्रा की वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इस पर ASI ने अपनी वर्दी को फाड़ दिया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी।
इसी तरह का एक मामला कुछ समय पहले सामने आया था, जहां भोपाल में एक बीजेपी नेता की रंगदारी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दादागिरी दिखाते हुए भोपाल महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बताए गए थे, जो अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को धौंस देते हुए सरकारी कर्मियों से कह रहे थे कि हटा कर दिखाओ अतिक्रमण'जानते हो मैं कौन हूं।
छिंदवाड़ा जिले की दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर का यह वायरल वीडियो सत्ता में जनप्रतिनिधियों के अहंकार को बताने के लिए काफी है!
हालांकि ऐसे हाल पूरे प्रदेश में है, नीचे से ऊपर तक भाजपा के जनप्रतिनिधियों का अहंकार उनके सर चढ़कर बोल रहा है। pic.twitter.com/SJYbZnuBKG
— MP Congress (@INCMP) October 24, 2024
'जनप्रतिनिधियों का अहंकार बोल रहा है'
MP में प्राचार्य का विवादित ऑडियो वायरल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला
मैहर में भी आया था बीजेपी नेता की दबंगईका मामला
निगम बिल घोटाले में फरार ठेकेदारों को संदेश- सामने मत आना हम बचा लेंगे, बड़े खिलाड़ियों का अब सामने आना मुश्किल
सिंगरौली में भी चला था एक मामला
भोपाल में भी हुआ था एक वीडियो वायरल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी में बस किराया दो रुपए प्रति किमी पहुंचा, राजस्थान में सिर्फ 95 पैसे, सुगम परिवहन सेवा में भी राहत नहीं!
By Aman Vaishnav
सीएम मोहन यादव का दौरा: कैबिनेट के बाद अखिल भारतीय कालिदास समारोह की बैठक में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
MP-CG में मानसून की बेरुखी, राजस्थान में बदलेगा मौसम, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By Aman Vaishnav
MP-CG में मानसून की बेरुखी, राजस्थान में बदलेगा मौसम, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By Aman Vaishnav
MP-CG में मानसून की बेरुखी, राजस्थान में बदलेगा मौसम, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By Aman Vaishnav
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari