छिंदवाड़ा में बीच चौराहे लाठी-डंडों से पीटकर शख्स की हत्या, जानें हमलावरों ने क्यों ली जान
Vikram Jain | Aug 26, 2024, 18:03 IST
Chhindwara man beaten to death with sticks
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीच चौराहे पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर शख्स की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीच चौराहे एक शख्स लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शहर के फव्वारा चौक पर हुई। यहां महिला से छेड़छाड़ के शक में चार लोगों ने लाठी-डंडा लेकर व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति की बेरहमी से लाठी से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक सुकलुढाना निवासी शंभू पिता सेबूलाल अपने साथी हैदर, गोटिया, हैदर की पत्नी और उनके बेटे के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान साथ चल रहे हैदर ने शंभू पर पत्नी पर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हैदर, गोटिया अन्य दो लोगों ने मिलकर शंभू पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया, इन लोगों ने शंभू को बुरी तरह पीटा। इसके बाद शंभू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
फव्वारा चौक पर हुई वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वारदात को लेकर लोगों ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari