लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, इस काम के एवज में मांगे थे रुपए
Vikram Jain | May 22, 2024, 17:24 IST
Chhindwara Parasia Lokayukta action bribery Patwari arrested
जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा के परासिया में कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने पावती बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसको लेकर पीड़ित ने लोकायुक्त से शिकायत की थी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। विभागों में बैठे अधिकारी-कर्मचारी काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं। ताजा छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील से सामने आया है। यहां बुधवार को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। पटवारी ने पावती बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार न्यूटन चीखली के रहने वाले गुलफाम अंसारी ने अपनी बहन के नाम से चिकली कला में 9 हजार फीट जमीन खरीदी थी। जिसकी पावती बनवाना था, इसके एवज में पटवारी कमल गढ़ेवाल ने 10 हजार की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए परासिया तहसील परिसर में पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया।
पीड़ित गुलफाम अंसारी की मानें तो पटवारी कमल गढ़ेवाल ने दस हजार की घूस मांगी, लेकिन पूरे पैसे नहीं होने के कारण सात हजार रुपए पहले देना तय हुआ था, जबकि तीन हजार बाद में देने की बात हुई थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने बैंक के सामने आरोपी पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा। फिलहाल, लोकायुक्त ने आरोपी के कब्जे से कैश जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं पांच अन्य सदस्य थे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, पटवारी कमल गढ़ेवाल गिरफ्तार, परासिया न्यूज, छिंदवाड़ा न्यूज, Bribery Patwari arrested, Patwari Kamal Gadhewal arrested, Parasia News, Chhindwara News
पावती बनाने के लिए मांगी रिश्वत

पटवारी ने मांगी थी दस हजार की घूस
पीड़ित गुलफाम अंसारी की मानें तो पटवारी कमल गढ़ेवाल ने दस हजार की घूस मांगी, लेकिन पूरे पैसे नहीं होने के कारण सात हजार रुपए पहले देना तय हुआ था, जबकि तीन हजार बाद में देने की बात हुई थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने बैंक के सामने आरोपी पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा। फिलहाल, लोकायुक्त ने आरोपी के कब्जे से कैश जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं पांच अन्य सदस्य थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, पटवारी कमल गढ़ेवाल गिरफ्तार, परासिया न्यूज, छिंदवाड़ा न्यूज, Bribery Patwari arrested, Patwari Kamal Gadhewal arrested, Parasia News, Chhindwara News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari