छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर, तीन महिला समेत पांच की मौत

Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 12:53 IST
Share
छिंदवाड़ा मे भीषण सड़क हादसा
छिंदवाड़ा मे भीषण सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक का टायर फटने से मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवेपर सोमवार सुबह एक पिकअपट्रक की टक्कर हुई।
  • हादसाटेमनी खुर्द (बैतूल मार्ग पर बसा गांव) के पास करीब 10 बजे हुआ।
  • पिकअप में 25 से ज्यादा मजदूर सवार थे जोसब्जी तोड़ने जा रहे थे।
  • टक्कर में पांचमजदूरों की मौत हो गई जिनमें 3 महिलाएंशामिल हैं।
छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर इधर-उधर जा गिरे।

cb204bbd-f0d
cb204bbd-f0d

3 महिला समेत पांच की मौत

हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों और जिला अस्पताल भेजा गया।

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

858a8bd8-ce3
858a8bd8-ce3

टायर फटने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ट्रक बैतूल से छिंदवाड़ा की तरफ जा रहा था। जबकि पिकअप में करीब 26 मजदूर सवार थे जो मछेरा गांव से खेतों में काम करने जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क से उछलकर करीब 300 मीटर दूर खेत में जा घुसी।

रास्ते में उसने कई पेड़ों को भी तोड़ दिया और आखिर में एक घर के पास जाकर रुकी।

सीएम मोहन ने की मुआवजे की घोषणा

वहीं घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे की घोषणा की है। सीएम मोहन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि...

छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।

मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा

हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे

एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी

नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत

Tags:
  • छिंदवाड़ा
  • सड़क हादसा
  • भीषण सड़क हादसा
  • नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट
  • हिट एंड रन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा